फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Car Ran Fastest in National Electric Cart Championship

पंजाब यूनिवर्सिटी की कार दौड़ी सबसे तेज, चार्ज करके तीन घंटे दौड़ेगी, 60 किमी प्रति घंटा रफ्तार

Sat, 07 Mar 2020 12:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Car Ran Fastest in National Electric Cart Championship
अवार्ड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
अब वह दिन दूर नहीं, जब देश में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों का प्रचलन बढ़ जाएगा। असल में पहले लोग इसकी कम स्पीड के कारण इसे कम पसंद करते थे, पर अब पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईईटी के 30 विद्यार्थियों ने इसका तोड़ निकाल लिया है।
विज्ञापन


भोपाल में आयोजित नेशनल इलेक्ट्रिक कार्ट चैंपियनशिप पंजाब विश्वविद्यालय के यूआईईटी के विद्यार्थियों ने जीती। उन्हें कई अवार्ड मिले जिनकी पुरस्कार राशि 1.05 लाख रुपये है। टीम को बेस्ट डिजाइन, बेस्ट बिजनेस प्लान, एंडयोवर रन का भी खिताब मिला।
विज्ञापन


क्रेडिबल फ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भोपाल में दो से पांच मार्च तक प्रतियोगिता हुई थी। देशभर से 36 टीमों ने हिस्सा लिया। उसी में पीयू के विद्यार्थियों की टीम ने हिस्सा लिया। इस टीम ने प्रो. अमरिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार चार्ज होने पर 3 घंटे दौड़ेगी कार, 60 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार
वीसी प्रो. राजकुमार ने इस टीम को बधाई दी है। एक महीने की मेहनत करके 2.50 लाख रुपये में यह कार यूआईईटी के मेकेनिकल, आईटी, इलेक्ट्रिक, बायोटेक विंग के विद्यार्थियों ने बनाई है। एक बार चार्ज होने के बाद यह कार 3 घंटे दौड़ती है। इसकी गति 60 किमी प्रति घंटा है।


इस कार को ‘ई कार्ट’ नाम दिया है। पिछले साल यूआईईटी के छात्र आयूष व उनकी टीम ने 1.50 लाख रुपये की लागत से डेढ़ महीने में पेट्रोल से चलने वाली रेसिंग कार बनाई थी। इस कार की गति 55 किमी प्रति घंटा थी। इस कार ने पुणे में हिस्सा लिया था जहां इसे 12वां स्थान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed