फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Faridkot police put Dallewal under house arrest

Panchkula News: फरीदकोट पुलिस ने डल्लेवाल को घर में नजरबंद किया

Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Faridkot police put Dallewal under house arrest
कोटकपूरा चौक में बेअदबी व गोलीकांड की घटनाओं को लेकर प्रदर्शन करते संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। जिला पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के प्रांतीय प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया है। डल्लेवाल रविवार को बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे। बठिंडा जिले में गंदे पानी के निकासी नाले को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद चल रहा है।


किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता काका सिंह कोटड़ा और उनके साथी इस मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण डल्लेवाल ने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी लेकिन फरीदकोट पुलिस ने उनके घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है और पहरा भी लगा दिया है। डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है। सरकार किसानों को आवाज उठाने से रोक रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों का संघर्ष जारी रहेगा और सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed