फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees are worried due to non-receipt of salary for the month of April

Panchkula News: अप्रैल माह की सैलरी न आने से कर्मचारी परेशान

Sun, 18 May 2025 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 18 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Employees are worried due to non-receipt of salary for the month of April
लंबित मांगें पूरी न होने पर स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन पंचकूला सीटू हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी न होने पर चर्चा की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान रमा ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की स्वास्थ्य कर्मचारियों को अभी तक अप्रैल माह की सैलरी नहीं आई है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 2024 में कर्मचारियों से वादा किया था कि जब उनकी सरकार बनेगी तो सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। पक्के कर्मचारियों के समान कच्चे कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। अब मुख्यमंत्री अपना वादा भूल रहे हैं। इस पर कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं करती तब तक सरकार का पीछा नहीं छोड़ेंगे। हर वक्त उनके किए हुए वादों याद दिलवाते रहेंगे।

इस मौके पर सचिव सतीश कुमार, रीटा देवी, भीम कुमार यूनियन नेता शेखर फरहा, जगदीश, बलराम, मनजीत, संजीव, एकता, सुनील, पवन, अनुराधा, जगत सिंह, रिंकू ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया और एक होने का दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed