फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Elderly man collapses near tea stall, dies.

Panchkula News: चाय की दुकान के पास अचानक गिरा बुजुर्ग, मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly man collapses near tea stall, dies.
छाती में दर्द की दवाई लेने रायपुररानी आया था गनोली निवासी राजाराम
विज्ञापन

बस स्टैंड के नजदीक हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। छाती में दर्द की दवाई लेने रायपुररानी आए गनोली निवासी बुजुर्ग राजाराम की बुधवार को बस स्टैंड के नजदीक चाय की दुकान के पास अचानक गिरने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना रायपुररानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजाराम पुत्र पुन्नू राम निवासी गांव गनोली के रूप में हुई है। बताया गया कि राजाराम किसी काम से रायपुररानी आए थे। जानकारी के मुताबिक वह छाती में दर्द की दवाई लेने के लिए यहां आए थे। इसी दौरान बस स्टैंड के नजदीक चाय की दुकान के पास रुकते समय वह अचानक नीचे गिर गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed