फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED team raid house of complainant in scholarship scam in Panchkula

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाला: शिकायतकर्ता रजनीश बंसल के घर पहुंची ईडी की टीम, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला

Thu, 30 Jan 2025 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

ईडी ने शिकायतकर्ता सेक्टर-16 निवासी विशाल बंसल के घर रेड की है। टीम पूछताछ के लिए पहुंची है। जानकारी मिली है कि शिकायतकर्ता विशाल बंसल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है।
 

विज्ञापन
ED team raid house of complainant in scholarship scam in Panchkula
बाहर जाते ईडी के डिप्टी डायरेक्टर - फोटो : हरीश कोचर/संवाद

विस्तार

2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश में करीब 32 हजार छात्रों के खातों में जाने वाली 118 करोड़ रुपये की राशि का स्कॉलरशिप गबन हुआ था। प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने कालाअंब स्थित हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक रजनीश बंसल की पंचकूला सेक्टर-16 स्थित कोठी पर रेड की है। 

विज्ञापन


ईडी के करीब 10 से 12 अधिकारियों की टीम सुबह नाै बजे से कोठी के तीसरे और चौथे फ्लोर पर जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान कोठी में मौजूद किसी भी परिजन को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है और उनके फोन भी स्विच ऑफ करवा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसी स्कॉलरशिप घोटाले में सीबीआई की टीम शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप, उसके भाई विकासदीप, चचेरे भाई नीरज और दिल्ली सीबीआई मुख्यालय के डीएसपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल इस स्कॉलरशिप घोटाले में नामजद शिक्षण संस्थानों के संचालकों से ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा धन शोधन के मामले में उन्हें राहत देने के लिए 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगी गई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच ढाई करोड़ रुपये में सौदा हुआ था। 

कालाअंब स्थित हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक रजनीश बंसल व एक अन्य संचालक मोहाली निवासी भूपेंद्र सिंह ने रिश्वत मांगने के संबंध में सीबीआई को शिकायत कर दी थी। इसके बाद 23 नवंबर, 2024 को सीबीआई की टीम ने ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के भाई विकासदीप को 54 लख रुपये की रिश्वत राशि के साथ जींद में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर भिवानी से चचेरे भाई नीरज को भी गिरफ्तार किया गया था, जबकि विशाल दीप को सीबीआई की जांच टीम ने मुंबई में गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ सीबीआई द्वारा चंडीगढ़ सीबीआई में 33 व 34 नंबर दो फिर दर्ज की गई थी। 



रजनीश बंसल ने विशालदीप पर लगवाए थे धमकी दिलवाने के आरोप

चार जनवरी को हिमाचल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संचालक रजनीश बंसल ने पंचकूला पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि उसे रोहित गुर्जर नाम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। साथ ही विशालदीप के खिलाफ दर्ज करवाए गए मामले में शिकायत वापस लेने के लिए भी कहा गया था। शिकायत के आधार पर पंचकूला पुलिस ने विशालदीप व रोहित गुर्जर के खिलाफ रिश्वत मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। 

पंचकूला सीआईए की टीम ने विशालदीप को 9 जनवरी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था और उसे पंचकूला कोर्ट में पेश कर उसका 5 दिन का डिमांड लिया गया था। इस मामले में पंचकूला पुलिस दो अन्य आरोपियों के बीच गिरफ्तार कर चुकी है। 

धन शोधन से जुड़े मामले में की गई रेड

रजनीश बंसल के खिलाफ शिमला आईडी कार्यालय में स्कॉलरशिप घोटाले में धन शोधन को लेकर पिछले लंबे समय से जांच चल रही है। इसी मामले की जांच ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप द्वारा की जा रही थी। धन शोधन के मामले में अब ईडी की गठित की गई नई जांच टीम ने सुबह पंचकूला सेक्टर-16 स्थित रजनीश बंसल की कोठी नंबर-376 में रेड की है। इस दौरान न तो किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही अंदर वालों को बाहर आने दिया जा रहा है। सुबह से जांच टीमें पहले से चौथे फ्लोर तक में कोठी में दस्तावेज व लैपटॉप इत्यादि खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed