फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OP Dhankar got the benefit of proximity to Narendra Modi, JP Nadda

ओम प्रकाश धनखड़ को मोदी और नड्डा से नजदीकियों का फायदा मिला, 18 साल आरएसएस में रहे

Mon, 20 Jul 2020 01:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 20 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
OP Dhankar got the benefit of proximity to Narendra Modi, JP Nadda
पूर्व मंत्री ओपी धनखड़
भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ को पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ नजदीकियों का लाभ मिला है। प्रदेशाध्यक्ष बनने में वह छुपा रुस्तम साबित हुए, चूंकि उनके नाम की चर्चा ज्यादा नहीं थी।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा का मुखिया बनने में धनखड़ के लिए संगठन का लंबा अनुभव काम आया। 18 साल आरएसएस के लिए कार्य करना भी फायदेमंद रहा। जाट के बदले जाट पर भरोसा जताना भाजपा का कूटनीतिक कदम है। चूंकि, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला दोनों जाट हैं इसलिए भाजपा ने जाट प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हटाकर गैर जाट की ताजपोशी का जोखिम नहीं उठाया।
विज्ञापन


धनखड़ मुखर हैं और आक्रामक तेवर भी अपना लेते हैं, जिसका भाजपा विपक्षी दलों के खिलाफ फायदा उठाएगी। बरौदा उपचुनाव सिर पर है, ऐसे में भाजपा जाटों में कोई गलत संदेश भी नहीं जाने देना चाहती थी। धनखड़ हरियाणा की पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने पशुपालन व कृषि संभाला। इसके अलावा धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी निभाई। नरेंद्र मोदी के गुजरात में सीएम रहते ही धनखड़ खास बन गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दो बार चुने गए। 2011 से 2013 और 2013 से 2015 तक किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलन किए। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 2014 विधानसभा चुनाव में बादली विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की व कैबिनेट मंत्री बने। 2019 में फिर बादली से ही चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

धनखड़ से जुड़ी अहम जानकारियां

. 1 अगस्त, 1961 को पंजाब के ढाकला में वैद्य मोहब्बत सिंह के घर जन्मे। अब यह गांव हरियाणा में है।
. एमडीयू रोहतक से मास्टर डिग्री और एमएड की।
. भूगोल के लेक्चरर के तौर पर 11 साल भिवानी में पढ़ाया।
. शिक्षा के क्षेत्र पर पुस्तकें भी प्रकाशित की।
. 30 साल से राजनीति में, प्रदेश भाजपा में महासचिव के अलावा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समय राष्ट्रीय सचिव रहे।
. 1978 से 1996 तक आरएसएस, अभाविप व स्वदेशी जागरण मूवमेंट में काम किया, 1996 में भाजपा में आ गए।
. हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे, भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई। नड्डा से करीबियां बढ़ीं।
. भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा न मिलने व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराने के लिए किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते पद यात्रा, साइकिल यात्रा निकाली।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नियुक्ति पर दी बधाई
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि आपके राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी के कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और हरियाणा भाजपा संगठनात्मक रूप से और सुदृढ़ होगी। धनखड़ को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा समेत भाजपा के सभी कैबिनेट, राज्य मंत्रियों, विधायकों, नेताओं व पदाधिकारियों ने भी नियुक्ति पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed