{"_id":"648237dda73f8d59de0682c8","slug":"despite-the-ban-hookah-is-being-peddled-in-the-lounge-bars-and-clubs-of-the-sectors-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-1044-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रतिबंध के बावजूद सेक्टरों के लाउंज बार और क्लबों में गुड़गुड़ाया जा रहा हुक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रतिबंध के बावजूद सेक्टरों के लाउंज बार और क्लबों में गुड़गुड़ाया जा रहा हुक्का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। जिले में प्रतिबंध के बावजूद सरेआम हुक्का परोसा जा रहा है। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने दो माह के लिए हुक्के पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है, इसके बावजूद लाउंज बार और क्लब संचालक सरेआम हुक्का परोस रहे है। पुलिस के द्वारा इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के युवाओं में हुक्का पीने की लत लगातार बढ़ रही है। युवाओं को हुक्के की लत लगाने के लिए विभिन्न फ्लेवर परोसा जा रहा है। 23 मई से लेकर 21 जुलाई तक डीसीपी ने हुक्के पर प्रतिबंध लगाया था। चंडीगढ़ और मोहाली में भी हुक्के पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। वहां सख्त कार्रवाई से बचने के लिए युवा और अन्य लोग पंचकूला आकर हक्का गुड़गुड़ाते हैं। संवाद
इन जगहों पर परोसा जा रहा हुक्का
शहर में विभिन्न लाउंज बार और क्लबों में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का परोसा जा रहा है। सेक्टर-5, सेक्टर-9, सेक्टर-11, सेक्टर-20 स्थित लाउंज बार और क्लबों व अन्य रेस्टोरेंट शामिल हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रहीं हैं। शहर के क्लबों में हुक्का फ्लेवर में वॉटरमेलन, ऑरेंज क्रीम, कारमेल, ट्रोपिकल फ्रूट और चॉकलेट फ्लेवर के साथ हुक्का परोसा जाता है। फ्लेवर के चक्कर में युवा घंटों तक हुक्का पीते हैं। फ्लेवर की आड़ में तंबाकू (निकोटिन) भी सर्व किया जाता है। निकोटिन कैंसर का कारक है।
जानलेवा हो सकता है
एमडी मेडिसिन डॉक्टर अश्वनी भटनागर ने बताया कि युवाओं में बढ़ रही हुक्के पीने की लत जानलेवा साबित हो रही है। कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि हुक्के का एक सेशन आधे घंटे का होता है। हुक्के का एक सेशन का मतलब है, युवा आधे घंटे में तीन डिब्बी जितनी सिगरेट पी रहे हैं। तंबाकू और निकोटिन के सेवन से युवाओं को हार्ट एटेक, स्ट्रोक और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो रही है।
विज्ञापन
-21 मई को सेक्टर-15 से बरामद हुआ था किलो निकोटिन
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार यूनिट की टीम ने 21 मई को गुप्त सूचना पर सेक्टर-15 निवासी पार्टी आयोजकों को 22 किलो निकोटिन सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 43 हुक्के भी बरामद हुए थे। आरोपी की पहचान अक्षत नेहरा सेक्टर-15 निवासी के रूप में हुई थी। एनसीबी की टीम मामले की जांच के लिए पंचकूला गई हुई थी। उसी दौरान एनसीबी को गुप्त सूचना मिली की आरोपी अक्षत नेहरा सेक्टर-15 स्थित मकान में स्टोर बनाकर प्रतिबंधित निकोटिन भारी मात्रा में रखकर सप्लाई करता है। सूचना मिलते ही टीम ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर को साथ लेक जाकर घर पर छापा मारा। वहां से भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद हुई।
जिले में दो महीन के लिए हुक्के पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद जो भी रेस्टोरेंट या क्लब में हुक्का पिलाते हुए पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। - सुमेर प्रताप सिंह डीसीपी पंचकूला