फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Deputy Commissioner hoisted the tricolor and took salute of parade

गणतंत्र दिवस: उपायुक्त ने तिरंगा फहराकर ली परेड की सलामी

Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner hoisted the tricolor and took salute of parade
सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में बच्चे योग की प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर रविवार को परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा और परेड कमांडर एएसपी गौरव राजपुरोहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने भारत तिब्बत बॉर्डर पुलिस, हरियाणा सशस्त्र महिला पुलिस, जिला पुलिस, गृहरक्षी, एनसीसी सीनियर लड़के और लड़कियां, एनसीसी जूनियर लड़के और लड़कियां, गर्ल्स गाइड ने परेड की सलामी ली। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस मधुबन का बैंड सब इंस्पेक्टर राम निवास के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत की धुन बजा रहा था। आईटीपीबी प्लाटून का नेतृत्व शंशाक शर्मा, हरियाणा सशस्त्र पुलिस का नेतृत्व एएसआई गुलाब सिंह, हरियाणा सशस्त्र पुलिस महिला का नेतृत्व उपनिरीक्षक नेहा संधु, पुलिस अकादमी की प्लाटून का नेतृत्व एएसआई सुमन और हरियाणा पुलिस प्लाटून का नेतृत्व एएसआई रमेश कुमार कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्वाभ्यास में गृह रक्षी प्लाटून का नेतृत्व एएसआई सुखदीप, एनसीसी सीनियर विंग लड़के प्लाटून के परेड कमांडर निशांत, एनसीसी सीनियर विंग लड़कियां की टुकड़ी की परेड कमांडर पूजा रानी, एनसीसी सीनियर विंग लड़कियां की प्लाटून की परेड कमांडर अर्चना, एनसीसी जूनियर विंग के परेड कमांडर जीवन, एनसीसी जूनियर गर्ल्स प्लाटून की परेड कमांडर सीखा और गर्ल्स गाइड की परेड कमांडर शालिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 छात्रों ने किया प्रदर्शन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के करीब 150 छात्रों ने पीटी और डंबल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 की छात्राओं ने गिद्दा, सेक्टर-19 के विद्यार्थियों ने हरियाणवी सांग, सार्थक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रभक्ति गीत वंदे मातरम और सेक्टर-15 की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद ईमरान रजा, एसडीएम रिचा राठी, नगराधीश सिरमनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रानी, डीआईओ सतपाल शर्मा, तहसीलदार पुण्यदीप, नायब तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल में तिरंगा फहराते डीसी मुकेश कुमार आहूजा।

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल में तिरंगा फहराते डीसी मुकेश कुमार आहूजा।- फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करते उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करते उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा।- फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर-5 फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड करते पुलिस के जवान।

सेक्टर-5 फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड करते पुलिस के जवान।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed