फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Decision to increase lockdown depends on circumstances, Capt Amarinder singh says

30 जून के बाद पंजाब में लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया जवाब

Sun, 28 Jun 2020 01:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Decision to increase lockdown depends on circumstances, Capt Amarinder singh says
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 30 जून के बाद राज्य में लॉकडाउन का फैसला स्थिति पर निर्भर करेगा लेकिन कोविड का फैलाव रोकने में जो भी कदम उठाने की जरूरत हुई, वह उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विज्ञापन


‘कैप्टन से सवाल’ नामक प्रोग्राम की अगली कड़ी के अंतर्गत फेसबुक लाइव के दौरान मुख्यमंत्री ने लुधियाना के एक निवासी से मुखातिब होते हुए कहा, ‘‘यह आपके हाथ में है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम महामारी को काबू करने के समर्थ हो जाते हैं तो लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं रहेगी लेकिन यदि स्थिति काबू से बाहर हुई तो कोई और रास्ता नहीं बचेगा।’’
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 24 साल के लांसनायक सलीम खान लद्दाख में शहीद, फोन पर आखिरी बार मां से कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए ही लॉकडाउन लागू किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि अकेले शुक्रवार को मास्क न पहनने पर 4024 व्यक्तियों का चालान किया गया और 45 व्यक्तियों का चालान सार्वजनिक तौर पर थूकने के कारण किया गया।

उन्होंने कहा कि मास्क न पहनना, सामाजिक दूरी न रखना या सार्वजनिक तौर पर थूकना समाज विरोधी कार्यवाहियां हैं। उन्होंने लोगों को सचेत रहने, सुरक्षा उपायों को अपनाने और स्वास्थ्य माहिरों की सलाह मानने की अपील की जिससे इस महामारी को और बढ़ने से रोका जा सके।

स्वास्थ्य माहिरों की तरफ से पंजाब में महामारी के चरम का समय अभी आने के बारे में लगाए गए अनुमान पर चिंता जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि राज्य किसी भी सूरत में ढील बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर पर टेस्टिंग की क्षमता लगातार बढ़ा रही है।

होशियारपुर के निवासी की तरफ से पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महीने के आखिर तक पंजाब में टेस्टिंग की प्रतिदिन क्षमता 20000 हो जाएगी। उन्होंने प्रश्नकर्ता के साथ सहमति जताई कि दिल्ली के मुकाबले पंजाब में टेस्टिंग कम है, जिसे हल किया जाएगा।

निजी अस्पतालों की तरफ से कोविड मरीजों से अधिक फीस वसूले जाने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसकी कीमतें तय करने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल एसोसिएशनों के सदस्य इस मुद्दे पर उनसे मिलकर विचार-विमर्श करना चाहते हैं।

विश्वविद्यालय परीक्षा का फैसला दो-तीन दिन में

यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों की तरफ से परीक्षाएं रद्द करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइस चांसलर शिक्षा विभाग के साथ मीटिंग करेंगे और इस मामले में यूजीसी से दिशानिर्देश लेंगे। उसके अनुसार ही अंतिम फैसला दो-तीन दिनों के अंदर किया जाएगा। यह सवाल गुरदासपुर के एक विद्यार्थी की तरफ से श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के इम्तिहानों को रद्द करने के बारे में पूछा गया था।

स्कूलों की छुट्टियां लॉकडाउन में हुईं एडजस्ट
लुधियाना निवासी की तरफ से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन क्लासें बंद करवाने की अपील के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि छुट्टियां पहले ही लॉकडाउन समय में एडजस्ट कर दी गई हैं, जिस कारण अब और छुट्टियां नहीं दी जा सकतीं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा संकट के समाप्त होने के बाद स्कूल फिर से खोले जाएंगे।

जब तक जिम बंद हैं, खुले में कसरत करें
जिम खोलने की अपील पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार के हाथ में है क्योंकि राष्ट्रीय आपदा अधिनियम लागू है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर आज तक 1700 सवाल आए हैं। उन्होंने कहा कि जिम में वायरस के आगे बढ़ने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने नौजवानों को सलाह दी कि जब तक जिम नहीं खोले जा रहे तब तक वह खुले में कसरत करें, यही उनके लिए सुरक्षित है।

हिंदू सहकारी बैंक के खाताधारकों का पैसा सुरक्षित
पठानकोट के एक निवासी की तरफ से सभी जमाकर्ताओं के हिंदु सहकारी बैंक में अपनी मेहनत से कमाए पैसे गंवाने की चिंता के जवाब में कैप्टन ने कहा कि विभाग ने पहले ही इस मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया है। उन्होंने जमाकर्ताओं को भरोसा दिया कि उनका निवेश सुरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के सामने यह भी आए सवाल-

  • अबोहर में लंबे बिजली काटों संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह बिजली बोर्ड से विवरण मांगेंगे और समस्या का हल निकालेंगे।
  • कनाडा में बसे एक पंजाबी ने विनती की कि बठिंडा थर्मल प्लांट की चिमनियों को गिराया न जाए बल्कि हेरिटेज विभाग को विरासत के तौर पर सौंपा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस पर विचार विमर्श का वादा किया और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विरासत की रक्षा की इच्छुक है।
  • बटाला के एक किसान की तरफ से मक्का प्लांटर सब्सिडी स्कीम अधीन धान की जगह मक्का लगाने के योग्य बनाने के लिए सब्सिडी की रकम जारी करने की विनती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मशीनरी पर उपलब्ध 40 प्रतिशत की सब्सिडी देने की इजाजत दी जा रही है।
  • एसएसएसबी की तरफ से पटवारी के 1190 पदों की भर्ती संबंधी मुख्यमंत्री ने एक अमृतसर निवासी की चिंता को दूर करने के लिए इंटरव्यू जल्द करवाने का भरोसा दिया।
  • मुख्यमंत्री ने जनरल श्रेणी के लिए डीएसपी और सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 32 साल करने के मुद्दे को मंत्रिमंडल के समक्ष उठाने की बात कही।
  • लुधियाना निवासी की तरफ से जल्द बनाए जाने वाले हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने की विनती पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य सरकार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार शहरी उड्डयन मंत्रालय को इस संबंधी प्रस्ताव भेजेगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मोहाली हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा रखने संबंधी भी ऐसा ही प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed