फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana police ASI dies in road accident in Panchkula

पंचकूला में रफ्तार का कहर: ओवरस्पीड कार ने वरना को मारी टक्कर, कई बार पलटी गाड़ी, हरियाणा पुलिस एएसआई की मौत

Mon, 19 May 2025 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 May 2025 09:12 PM IST
सार

पंचकूला में तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही वरना कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वरना कार कई बार पलट कर डिवाइडर के साथ पेड़ से टकरा गई। हादसे में हरियाणा पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Haryana police ASI dies in road accident in Panchkula
टक्कर के बाद सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में वरना कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पंचकूला के सेक्टर-27 स्थित ओम अस्पताल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें हरियाणा पुलिस विभाग में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अनिल कुमार की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाह तरीके से आ रही सफेद रंग की वॉल्वो कार ने सामने से अनिल कुमार की वरना कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। सेक्टर-27 पंचकूला निवासी अनिल कुमार के बेटे अनीश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे रात को सैर के लिए निकले थे। तभी ओम अस्पताल के पास उन्होंने देखा कि एनएच-7 की तरफ से एक तेज रफ्तार वॉल्वो कार आई और सेक्टर-26 से 27 की ओर जा रही एक वरना कार को टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वरना कार कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे डिवाइडर पर लगे पेड़ से जा टकराई और उलट गई।
विज्ञापन


अनीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो टक्कर से क्षतिग्रस्त कार उनके पिता की थी और वे अंदर घायल अवस्था में फंसे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी ओजस अस्पताल सेक्टर-26 में भर्ती करवाया गया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल निवासी आरोपी चालक फरार
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर अशोक कुमार मौके से भाग गया, जो करनाल के गांव गुड़ा घरौंदा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के बेटे अनीश कुमार के बयान के आधार पर थाना चंडीमंदिर में आरोपी चालक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed