{"_id":"5783f7594f1c1b117a13df51","slug":"drug-smuggling-drug-rackets-drug-smuggler-arrested-panchkula-police-crime-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 8 साल बाद जेल में रहा, फिर भी नहीं सुधरा, ड्रग्स समेत गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े 8 साल बाद जेल में रहा, फिर भी नहीं सुधरा, ड्रग्स समेत गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/पिंजौर
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
चरस तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
पिंजौर के वार्ड नंबर-5 में भारी मात्रा में चरस की खेप की सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता अनिल कुमार धवन, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला ने बताया कि पिंजौर थाने में तैनात एसआई मांगे राम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर भारी मात्रा में चरस की खेप लेकर पिंजौर ब्लॉक के गांव ईशरनगर में देने जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम तैयार की। इस टीम ने एचएमटी के सामने कौशल्या डैम के रास्ते पर नाका लगाया। इस दौरान एक व्यक्ति को चार किलो 800 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रदुमन कुमार गुप्ता, निवासी गांव बारवा जमादार टोला, थाना चौतरवा जिला पश्चिम चंपारण बिहार के रूप में हुई है।
अनिल कुमार धवन ने बताया कि प्रदुमन कुमार गुप्ता को पहले भी चरस तस्करी के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पकड़ा था। आरोप साबित होने पर उसे अदालत द्वारा सजा दी गई थी। आरोपी करीब साढ़े आठ साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आया था। आरोपी प्रदुमन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि सेक्टर-14 पंचकूला की झुग्गियों में रहने वाले ओम प्रकाश को वह कई बार चरस सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी प्रदुमन ने बताया कि वह जीरकपुर के पभात रोड पर एक रोड़ा नाम के आदमी को भी चरस सप्लाई करता है। पुलिस ने बताया कि रोडा व ओम प्रकाश से प्रदुमन की मुलाकात प्रमोद नाम के व्यक्ति ने करवाई थी और प्रमोद बिहार जा चुका है।
गौरतलब है कि पिंजौर पुलिस ने कुछ दिन पहले कुल्लू निवासी प्रसंग लामा को तीन किलो चरस के साथ पिंजौर परवाणू बाईपास पर नाकाबंदी करके गिरफ्तार किया था। आरोपी प्रसंग लामा को भी प्रदुमन ने तीन किलो चरस की सप्लाई की थी। पिंजौर थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।