फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राजस्तान में अगवा हुए दो युवकों को आईटी पार्क थाना पुलिस छुडवा कर लाई

राजस्तान में अगवा हुए दो युवकों को आईटी पार्क थाना पुलिस छुडवा कर लाई

Tue, 18 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
राजस्तान में अगवा हुए दो युवकों को आईटी पार्क थाना पुलिस छुडवा कर लाई
आईटी पार्क पुलिस ने राजस्थान में अगवा टैक्सी चालक छुड़ाए
विज्ञापन

भिवानी-हिसार के बीच युवक को चाकू से गोद कर फरार हुए आरोपी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
मनीमाजरा। राजस्थान में अगवा किए गए मनीमाजरा के टैक्सी चालक और उसके सहयोगी को आईटी पार्क पुलिस ने छुड़ा लिया है। हालांकि पुलिस के हाथ आरोपी नहीं चढ़ पाए हैं। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब टैक्सी चालक के पिता को 10 लाख की फिरौती के लिए कॉल आई। जानकारी के अनुसार टैक्सी की सवारी बनकर मनीमाजरा से राजस्थान के बागड़ गए चार लोगों ने टैक्सी चालक और उसके सहयोगी का वहां पहुंचते ही अपहरण कर लिया। आरोपियों ने दोनों टैक्सी ड्राइवरों से मारपीट करके उनके पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी। रविवार को बार-बार फिरौती की कॉल आने पर बंसल विहार ढकोली केरहने चाले कश्मीर सिंह ने इसकी सूचना आईटी पार्क पुलिस को दी। पिता की शिकायत दर्ज करने के बाद आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार 10 पुलिस कर्मचारियों की टीम लेकर राजस्थान निकल गए हैं और वहां से दोनों टैक्सी ड्राइवरों को छुड़वा कर वापस ले आए। हालांकि अगवा करने वाले पुलिस के हाथ नहीं लगे है। उधर, 14 सितंबर सुबह चार बजे गुरविंदर सिंह (25) और उसका कजन मनदीप सिंह (22) बोलेरो गाड़ी लेकर समाधि गेट चले गए। यहां से चार लोग उनकी गाड़ी में बैठ कर बागड़ गए। बागड़ में माथे टेकने के बाद वहां से वापस आते हुए उन्होंने राजस्थान और हरियाणा बार्डर पर दोनों युवकों को रिवाल्वर दिखाया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों ही युवकों को अगवा कर उनके घरवालों को फोन किया और उनसे 10 लाख की फिरौती की मांग कर डाली। वहीं, आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार ने रविवार को मामला दर्ज करके आईटी कंपनियों की मदद और मोबाइल टावर की लोकेशन का पता लगाया। पीआरओ डीएसपी पवन कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल टावर की लोकेशन पता कर 10 लोगों की एक टीम बनाई और रविवार दोपहर को ही राजस्थान के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि राजस्थान पहुंच कर उन्होंने फिर आईटी कंपनी की मदद से अगवाकर्ता की लोकेशन का पता लगाते हुए उनका पीछा किया। आरोपी इस दौरान राजस्थान सीमा के पास भिवानी और हिसार में थे। पुलिस ने उनकी लोकेशन पता करके गाड़ी उनके पीछे दौड़ा दी, लेकिन एरिया जंगल का था। चारों तरफ जंगल थे। अगवा करने वालों को अब मालूम पड़ गया था कि पुलिस उनके पीछे है, जिसके चलते वह गुरविंदर को और मनदीप को अच्छी तरह पीट कर बीच जंगल में छोड़ कर वहां से भाग गए। गुरविंदर को तीन जगह चाकू मारा गया है। आरोपियों के भागने के बाद मनदीप गाड़ी लेकर हिसार के बालकंड पुलिस चौकी पहुंचा, जहां से आईटी पार्क थाना पुलिस भी उनकी लोकेशन जांचती हुई मौके पर पहुंची। दोनों के मिल जाने के बाद फिर पुलिस ने हिसार के सिविल अस्पताल में गुरविंदर का उपचार करवाया। उसके बाद फिर सोमवार दोपहर को पुलिस चंडीगढ़ के लिए निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed