{"_id":"5b9042a7867a557f5d4c2cdc","slug":"61536180903-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर काटा बुजुर्ग महिला का गला, बेटे ने दिखाई जांबाजी, फिर हुआ ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर काटा बुजुर्ग महिला का गला, बेटे ने दिखाई जांबाजी, फिर हुआ ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में जिला अदालत ने बुड़ैल निवासी आशू उर्फ टुंडा, एनएसी मनीमाजरा निवासी किशन उर्फ अंडा और एनएसी निवासी बॉबी को दोषी करार दिया है। मौलीजागरां पुलिस ने तीनों पर आईपीसी-147, 148, 149, 452 और 307 के तहत केस दर्ज किया था लेकिन अदालत ने दर्ज केस से आईपीसी-307 हटाते हुए आईपीसी-356 अंकित करने के निर्देश दिए हैं। तीनों दोषियों को वीरवार को सजा सुनाई जाएगी।
अक्टूबर 2017 में एनएसी मनीमाजरा के इस मामले में पुलिस को एनएसी निवासी सन्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि रात करीब तीन बजे 4-5 लड़के भगवान दास के घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनके हाथों में तलवार और डंडे थे। उनमें अंडा और भी शामिल था। बता दें कि भगवान दास और एक युवक के बीच वर्ष 2015 में बुड़ैल जेल में झगड़ा हुआ था।
जब भगवान दास सन्नी के साथ मौलीजागरां निवासी दोस्त विष्णु को दीवाली की बधाई देने गया तो भगवान दास और उक्त युवक का आमना-सामना हो गया। युवक भगवान दास को घूरने लगा लेकिन सन्नी भगवान दास को वापस एनएसी ले गया लेकिन रात करीब तीन बजे उक्त युवक ने 4-5 अन्य लड़काें सहित भगवान दास के घर में घुसने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
यह देख भगवान दास ने कमरा बंद कर लिया। इसके बाद दोषी फर्स्ट फ्लोर पर चले गए और भगवान दास की मां राजवती के दरवाजा खोलने पर युवक ने उन पर तलवार से वार कर दिया। राजवती के दाहिने हाथ पर गंभीर चोट लगी। भगवान दास के दरवाजा नहीं खोलने पर दोषियों ने बाहर आकर सन्नी से बहस की और फिर दोषी करार दिए अंडे ने सन्नी पर तलवार से हमला कर दिया।
अंडे के अन्य साथियों ने भी उस पर हमला किया, इससे उसके मुंह और सिर पर चोटें आई। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर फरार हो गए। सन्नी की शिकायत पर पुलिस ने आशू उर्फ टुंडा, किशन उर्फ अंडा और बॉबी को गिरफ्तार किया था।