{"_id":"5be5dcf6bdec2269ae773d5a","slug":"191541790966-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 वर्षीय वरूक्ति की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
60 वर्षीय वरूक्ति की
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएमबी के कर्मचारी की
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे छत पर पड़ा मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-25 में शुक्रवार दोपहर 1.45 बजे बीबीएमबी कर्मचारी सेक्टर-39 निवासी छन्नी लाल (57) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक छन्नी लाल अपने सेक्टर-25 स्थित आवास की सफाई करने गए थे। वहां एक लड़की ने उन्हें घर की छत पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पीसीआर ने छन्नी लाल को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में काम करते थे। शुक्रवार सुबह वह सेक्टर-39 स्थित घर से अपने दूसरे घर सेक्टर-25 के मकान नंबर 2131 में साफ-सफाई करने गए थे। वह अक्सर उस घर में आते-जाते रहते थे। दोपहर करीब पौने दो बजे पड़ोस की एक लड़की ने उन्हें छत पर बेहोश देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। नरेंद्र ने बताया कि उनके पिता का ब्लड प्रेशर अक्सर घट जाता था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि वे बेहोश हो गए हों। हालांकि, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।