फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कूपन देकर ऑनलाइन शॉपिंग में की धोखाधड़ी

कूपन देकर ऑनलाइन शॉपिंग में की धोखाधड़ी

Thu, 14 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
कूपन देकर ऑनलाइन शॉपिंग में की धोखाधड़ी
कूपन देकर ऑनलाइन शॉपिंग में की धोखाधड़ी
विज्ञापन

सेक्टर-19 पुलिस चौकी में दी है शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नापतौल से शॉपिंग करने वाले सेक्टर -19 निवासी व्यक्ति से 25 हजार की ठगी हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर -19 के रहने वाले सुरेश पाल सैनी ने बताया कि उन्होंने नाप तौल के माध्यम से दो पैंट खरीदी थी। पैंट खरीदने के साथ उन्हें दो कूपन दिए गए थे। कूपन को स्क्रैच करने के बाद उसमें साढ़े आठ लाख रुपये जीतने की बात लिखी थी। उन्होंने जब उस कूपन के लिखे नंबर पर फोन किया तो उसने कहा कि आप अपना अकाउंट नंबर भेज दो। इस पर सुरेश पाल सैनी ने अपना अकाउंट नंबर भेज दिया। इस पर व्यक्ति से लकी ड्रा की जीती 8.50 लाख रुपये की राशि का एक फीसदी साढ़े आठ हजार रुपये जमा करने को कहा गया। उसने जमा करा दिए। इसके बाद उससे लकी ड्रा की रकम लेने के लिए 17 हजार रुपये की मांग की गई। इस पर सुरेश पाल सैनी बैंक गए। बैंक अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह फ्राड हुआ है। इस पर सेक्टर-19 निवासी सुरेश पाल सैनी ने पुलिस चौकी में शिकायत दी है। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत आई है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed