फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बुलेट और ऑटो टैंपो में टक्कर, चालक घायल

बुलेट और ऑटो टैंपो में टक्कर, चालक घायल

Sat, 05 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
बुलेट और ऑटो टैंपो में टक्कर, चालक घायल
बुलेट और ऑटो टैंपो में टक्कर, चालक घायल
विज्ञापन


- ओवर टेक करने के दौरान हुआ हादसा
- दोनों पक्षों में देर रात हुआ समझौता

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में शुक्रवार देर रात महिंद्र सर्विस सेंटर के ठीक सामने बुलेट और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचा। हादसा ओवर टेक करने के दौरान हुआ। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का आरोप था कि बुलेट चालक और पीछे बैठे दूसरे उसके साथी ने शराब पी रखी थी। घटना के बाद जब बुलेट सवार दोनों लोगों ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने पकड़ लिया और ऑटो के मालिक को फोन कर सूचित किया। इसके बाद मालिक भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि लंबी कवायद के बाद दोनों पक्षों के बीच ऑटो ठीक करवाने के आश्वासन पर समझौता हो गया।


सड़क किनारे खड़ा ट्रक बना हादसे का कारण
महिंद्रा सर्विस सेंटर के ठीक सामने खड़े होने वाले ट्रक की वजह से हादसा हुआ। क्योंकि बुलेट चालक के आगे एक दूसरा वाहन जा रहा था। जिसे ओवरटेक कर वह आगे निकलने लगा और दूसरी तरफ से आ रहा ऑटो उसे दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते टक्कर आमने-सामने हो गई। घटना के दौरान चालक का पैर बुलेट में फंस गया। लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed