फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अबोहर रेलवे स्टेशन पर लगे आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर

अबोहर रेलवे स्टेशन पर लगे आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर

Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अबोहर रेलवे स्टेशन पर लगे आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर
अबोहर रेलवे स्टेशन पर लगे आतंकी जाकिर मूसा के पोस्टर
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों ने जताई मालवा में होने की आशंका
अबोहर। पंजाब में आतंकी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए अपना नेटवर्क मजबूत करने वाले जम्मू-कश्मीर के आतंकी जाकिर मूसा और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने राज्य में हाई अलर्ट में जारी किया है। इसी के चलते अबोहर रेलवे स्टेशन पर मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा के पोस्टर लगे हैं। शहर के भी कई स्थानों पर ऐसे ही पोस्टर देखने को मिले हैं।

खुफिया एजेंसियों ने मूसा के मालवा में होने का शक जाहिर करते हुए पंजाब पुलिस को सतर्क कर दिया है। इसके चलते पुलिस ने कई स्थानों पर उसके पोस्टर चिपकाए हैं। जाकिर मूसा की तलाश में रात-दिन एक कर रही पंजाब पुलिस जहां रेलगाड़ियाें में गहन जांच-पड़ताल कर रही है वहीं रेलवे स्टेशनों पर उसके पोस्टर लगाकर लोगों को भी सचेत किया जा रहा है। आशंका यह भी जाहिर की जा रही है कि पोस्टर जारी होने के बाद जाकिर मूसा अपना हुलिया बदल सकता है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed