{"_id":"5ba7c190867a55012c350e8c","slug":"15377207008-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडी मात्रा में अवैध मिलावटी देसी घी व कूकिंग आयल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बडी मात्रा में अवैध मिलावटी देसी घी व कूकिंग आयल बरामद
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मिलावटी देसी घी और कुकिंग आयल बरामद
फूड सेफ्टी विभाग और पुलिस ने दुकान, गोदाम में की छापामारी
दुकान, गोदाम के मालिक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। वन-वे ट्रैफिक रोड पर स्थित दुकान व गोदाम पर पुलिस व सेहत विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात छापामारी कर मिलावटी देसी घी व कुकिंग आयल बरामद किया है। यह माल गांवों की या छोटी दुकानों पर सप्लाई किया जाता था। दुकान मालिक इसे ब्रांडेड कंपनी का बताकर थोक के भाव बेच देते थे। पुलिस ने दुकानदार सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दुकान से एक गैस सिलेंडर व चूल्हा भी मिला। है।
गुप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी टू के इंचार्ज अमनपाल सिंह व सेहत विभाग के कमिश्नर अमृतपाल सिंह सोढी, फूड सेप्टी अफसर संदीप सिंह की अगुवाई में वन वे ट्रैफिक रोड पर स्थित प्रवीन कुमार निवासी मानसा की दुकान व गोदाम पर छापामारी की। टीम को गोदाम से 170 लीटर मिलावनटी देसी घी व दो क्विंटल कुकिंग ऑयल मिला। इसके अलावा कई ब्रांड के लेवल व डिब्बे बरामद हुए. जिसमें माल तैयार कर पैकिंग किया जाता था। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार अमूल देसी घी, मिल्क फूड देसी घी, वेरका देसी घी के अलावा टाटा व गुड डे नमक के भरे पैकेट बरामद किए गए, जिसकी मात्रा दो क्विंटल 25 किलो है। उन्होंने बताया कि साथ ही टाटा चाय व अन्य ब्रांड के वाशिंग पाउडर व खुला वाशिंग पाउडर भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि 12 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। थाना इंचार्ज अमनपाल सिंह ने बताया कि दुकान के मालिक प्रवीन कुमार, अजय कुमार व रणजीत जीता वासी मानसा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फूड सेफ्टी अफसर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी मिलावटी समान क तैयार कर कंपनियों के नाम पर बाजार में बेचते हैं। छापामारी में कई कंपनियों के कुछ खाली लिफाफे व रेपर भी बरामद किए गए है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।