{"_id":"5b969e26867a557ea77abee6","slug":"15365975271-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव रास्ते पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव रास्ते पर फेंका
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव रास्ते पर फेंका
अबोहर। अबोहर-गंगानगर रोड पर गांव आलमगढ के निकट एक कच्चे रास्ते पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और बजरंग सहारा सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
श्रीगंगानगर रोड महेंद्रा कोल्ड स्टोर के पास कच्चे रास्ते पर सैर करने वाले लोगों ने सुबह अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के प्रभारी परमजीत व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद युवक की हत्या की आशंका को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एसपी विनोद चौधरी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की आयु करीब 25 है। पुलिस अधिकारियों का कहना मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।