फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ावल घोटाले में शैलर मार क गिरफतार

ावल घोटाले में शैलर मार क गिरफतार

Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ावल घोटाले में शैलर मार क गिरफतार
चावल घोटाले का आरोपी शैलर मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन

कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, अहम खुलासे की संभावना
एफसीआई अधिकारियों की मिलीभगत भी आ सकती है सामने
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। बरनाला पुलिस ने रविवार को शैलर मालिक को गिरफ्तार कर उससे चावल घोटाले संबंधी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है। बता दें कि पहले थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने मामले में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया था। पहले पुलिस मामले को दबाना चाहती थी। लेकिन मीडिया के दबाव के बाद चार दिन बाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। जांच कर रहे अधिकारी थाना सिटी के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि गहनता से जांच के बाद मामले में ट्रक के ड्राइवर सुखविंदर सिंह सुक्खा, ट्रक के मालिक संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू और शैलर मालिक संजीव कुमार उर्फ सोनू सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। रविवार को शैलर मालिक संजीव कुमार उर्फ सोनू सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश कर चावल घोटाले की पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड लिया है। उन्होंने कहा कि बचाव पक्ष के वकील ने बहुत बहस की कि शैलर मालिक का पुलिस रिमांड न मिले, लेकिन पुलिस अपनी दलीलों से उसका रिमांड लेने में सफल हो गई।

मालगाड़ी में चढ़ान के दौरान होता है खेल
बता दें कि मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही शैलर मालिक शहर से फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश के लिए उसके घर भी गई थी। आखिर वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जब रेलवे स्टेशन पर जब चावल निर्यात के लिए माल गाड़ी में भरे जाते हैं, वहां से शैलर मालिक बढ़िया चावल चोरी करवाकर उनकी जगह निमभन स्तर के चावल भरवा देते हैं। यह घोटाला काफी लंबे समय से चल रहा है। इस तरह एक बड़ा गैंग सरकार को लाखों करोड़ों की चपत लगा रहा है। चर्चा है कि रेलवे स्टेशन से चावल चोरी बिना एफसीआई के अधिकारियों की मिलीभगत के नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed