फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरनाला पुलिस ने पकडी भारी मात्रा में नशीली गोलियां

बरनाला पुलिस ने पकडी भारी मात्रा में नशीली गोलियां

Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बरनाला पुलिस ने पकडी भारी मात्रा में नशीली गोलियां
कांग्रेस के जिला प्रधान का भतीजा नशीली गोलियों समेत काबू
विज्ञापन

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान धरा, आरोपी पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सदस्य केवल ढिल्लों के करीबी कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा के सगे भतीजे को सिटी पुलिस में भारी मात्रा में नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिट्टू शर्मा निवासी केसी रोड सामने निरंकारी भवन के तौर पर हुई है।
थाना सिटी के प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि बिट्टू शर्मा को इंडस्ट्री एरिया पुलिस चौंकी के इंचार्ज धर्मपाल सिंह ने बुधवार को स्थानीय नेहरू चौक से नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नशीली गोलियों समेत काबू किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिट्टू अपनी स्कूटी पर नशीली गोलियों से भरी बोरी को लाद कर आ रहा था। शक होने पर इंडस्ट्री एरिया के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने उसे रोक लिया। वहीं उसकी बोरी खुलवाकर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 360 गोलियां अलपरा सेफ, 680 गोलियां कैरोसोमा, 34 शीशियां ओनरैक्स, 21 शीशियां वाइनरैक्स बरामद की गई।
विज्ञापन


नशा करने का आदी था बिट्टू : शर्मा
आरोपी बिट्टू शर्मा कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा की रिहायश के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर अपने पिता जनक राज शर्मा के साथ रहता था। ऊपर वाली मंजिल पर कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा रहते हैं। जब इस संबंध में कांग्रेस के जिला प्रधान मक्खन शर्मा से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि उनका भतीजा बिट्टू नशा करने का आदी था, वह धंधा नहीं करता थ। मक्खन शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने भतीजे को खुद पुलिस को पकड़ाया है, यह कहकर पल्ला झाड़ लिया, लेकिन लोग शहर में कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि बिट्टू शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed