{"_id":"5aafea6c4f1c1b8c778b687a","slug":"1521478501124-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की लकड़ी चोरी कर ले जाते 4 काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की लकड़ी चोरी कर ले जाते 4 काबू
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की लकड़ी चोरी कर ले जाते चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर सरकारी लकड़ी काटकर ले जा रहे चार लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली व चोरी की लकड़ियों के साथ काबू कर मामला दर्ज किया है।
वन विभाग के रेंज अधिकारी बलविंदर सिंह झोरडखेड़ा व खुईयां सरवर ब्लॉक अफसर मंगतराम ने बताया कि 15 दिन पहले गांव दौलतपुरा के पास कुछ लोगों ने नहर के किनारे सरकारी पेड़ों को काट दिया था। अब उक्त लोग काटी गई इन लकड़ियों को चुराने की ताक में थे कि रविवार रात जैसे ही चार लोगों ने उक्त लकड़ियों को ट्राली में डालकर ले जाने का प्रयास किया तो उन्होंने मुखबिर की सूचना पर आलमगढ़ धर्मपुरा के कच्चे रास्ते पर उनको चोरी की गई शीशम की लकड़ियों समेत काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि लकड़ी तस्करी का मुख्य सरगना गांव कल्लरखेड़ा निवासी नोपा राम है जोकि सुरजीत व गुरमीत निवासी गिदडंावाली से ट्रैक्टर-ट्राली किराए पर लेकर गोपाल की मदद से लकड़ी चोरी करवाकर बेचता है। नोपा राम पर पहले भी लकड़ियां चोरी का जुर्माना लगाया जा चुका है। बलविंदर सिंह ने बताया कि उक्त लकड़ी चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। मौके पर विभाग के वनगार्ड इंद्रजीत, मनजीत, अविनाश, कृष्ण, शलिन्द्र, राजिन्द्र कुमार मौजूद थे।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।