{"_id":"5aafe5dc4f1c1b094a8b6200","slug":"1521477334142-35-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल की नोक पर छीनी 2.35 लाख की नकदी, पार्षद के लडक़े समेत चार नामजद।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्टल की नोक पर छीनी 2.35 लाख की नकदी, पार्षद के लडक़े समेत चार नामजद।
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकों के मुनीम से मारपीट कर लूट, चार नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। धनौला के बस स्टैंड के पास रविवार देर रात चार लुटेरे पिस्तौल दिखाकर शराब ठेकों के मुनीम से 2 लाख 35 हजार लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी पहचान धनौला के पार्षद के बेटे निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी हरीगढ़, जस्सी सिंह निवासी बुगरां और झल्ली सिंह के तौर पर हुई है। धनौला के सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे करनजीत सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह मैरिज पैलेसों से पेमेंट एकत्रित कर जा रहा था। जैसे ही बस स्टैंड के पास स्थित साहिल खान निवासी नेहर-हनुमानगढ़ के शराब ठेके पर पहुंचा तो अचानक वहां चार युवकों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दिया और उसके पास से नकदी छीन धमकियां देते फरार हो गए।