फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शादी रचाकर कनाडा ले जाने का झांसा देकर 33 लाख ठगे

शादी रचाकर कनाडा ले जाने का झांसा देकर 33 लाख ठगे

Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शादी रचाकर कनाडा ले जाने का झांसा देकर 33 लाख ठगे
कनाडा ले जाने के नाम पर 33 लाख ठगे
विज्ञापन

एनआरआई पति सहित 5 पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोग।
मोगा निवासी युवती ने एनआरआई पति व ससुराली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी रचाने के बाद कनाडा ले जाने का झांसा देकर 33 लाख रुपये की ठगी मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है।
एसएसपी को दिए गए शिकायत पत्र में केवल कौर निवासी मोगा ने कहा कि उसकी शादी 12 मार्च 2015 को कमलदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क (मोगा) हाल आबाद कैलगिरी (कनाडा) के साथ हुई थी। शादी से पहले मेरे पति व ससुराली परिवार ने मायके वालों ने 28 लाख रुपये नकदी देने के अलावा 5 लाख रुपये शादी पर भी खर्च किए। इस तरह कुल 33 लाख रुपए के करीब खर्चा हुआ। श्मेरे पति तथा ससुराली परिवार ने कहा था कि वह उसे शादी रचाने के बाद कनाडा ले जाएंगे। शादी के बाद मैं 2 माह के करीब अपने ससुराल घर में रही।
विज्ञापन

इसके बाद मेरा पति तथा ससुराली परिवार कैलगिरी (कनाडा) चले गए । इसके बाद जब मैंने अपने पति के साथ बात की, तो वह टालमटोल करते रहे। इस तरह मेरे ससुराली परिवार के अलावा मेरे पति के दोस्त भूपिंद्र सिह निवासी गांव चूहड़चक्क हाल अमरीका ने मिलीभगत करके हमारे साथ 33 लाख रुपये की ठगी मारी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पीड़िता के पति कमलदीप सिंह, सास इंद्रजीत कौर, जगदीप कौर ननद, सुखदीप सिंह देवर निवासी गांव चूहड़चक्क हाल आबाद कैलगिरी (कनाडा) व भूपिंद्र सिंह निवासी गांव चूहड़चक्क हाल अमरीका के खिलाफ थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। सहायक थानेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि आरोपियों को काबू करने के लिए उनके पासपोर्ट नंबर को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद एलओसी जारी की जाएगी, ताकि वह भारत आने पर एयरपोर्ट पर ही काबू किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed