फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हेड कांस्टेबल के बेटे को फर्जी वीजा देकर भेजा, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

हेड कांस्टेबल के बेटे को फर्जी वीजा देकर भेजा, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल के बेटे को फर्जी वीजा देकर भेजा, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
हेड कांस्टेबल के बेटे को फर्जी वीजा देकर भेजा दिल्ली एयरपोर्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन

-दो अन्य युवकों को भी थमाया फर्जी वीजा, एजेंट भी हुआ गिरफ्तार
-युवकों ने बताया पीआर बेस वीजा कहकर थमाया फर्जी वीजा
-सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एजेंट पर किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के बेटे सहित तीन युवकों को सेक्टर-8 के एक एजेंट ने लाखों रुपये लेकर कनाडा का फर्जी वर्क वीजा थमा दिया। धोखाधड़ी का पता उस समय चला, जब तीनों युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कस्टम, डीआरआई व सीआईएसएफ ने जांच की तो तीनों के पास मिले वीजा फर्जी पाए। इसके बाद उनके एजेंट से उनका संपर्क कराया गया तो वह भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। पुलिस ने तीनों युवकों सहित एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि एएसआई के बेटे सहित अन्य दोनों युवकों को पीआर बेस पर कनाडा भेजना था। इसके लिए उनसे पांच-पांच लाख रुपये में डील की थी, लेकिन एजेंट ने उनका वर्क वीजा लगवाने की बात कही। हेड कांस्टेबल का बेटा अर्जुन ठाकुर सेक्टर-51 की पुलिस को-ऑपरेटिव सोसाइटी में रहता है, जबकि दो अन्य युवक अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।

जालसाजी के आरोपी पर थाना-3 में केस दर्ज
अर्जुन से जालसाजी कर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करवाने वाले एजेंट के खिलाफ शिकायत मिलने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी एजेंट सेक्टर-8 के एससीओ नंबर-126, 127 में एमएस ऑफ कॉफी हॉटल्स एवं रेस्टोरेंट के संचालक विनायक माहेश्वरी चितलांगी के रूप में हुई है। थाना पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ करेगी ताकि पता लग सके कि वह अब तक अन्य कितने लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


आरोपी एजेंट ने कनाडा में होटल खोलने का झांसा देकर फंसाया
जालसाजी में फंसाए गए अर्जुन ठाकुर के पिता हेड कांस्टेबल दिलावर सिंह ने बताया कि आरोपी ने उनके बेटे से पूछा कि उसने क्या किया हुआ है। इस पर उसे बताया गया कि अर्जुन ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। यह सुनते ही आरोपी ने उसे अपने झांसे में फांसने केलिए कहा कि वह ऐसे ही लड़कों की तलाश में है, क्योंकि कनाडा में वह अपना होटल खोलने जा रहा है। उसके झांसे में फंसा अर्जुन व उसका परिवार आरोपी को शुरुआत में करीब सवा लाख रुपये थमा बैठा और शेष 3.75 लाख कनाडा पहुंचने पर अदायगी की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed