फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मृतक की हुई पहचान, कातिल बना पहेली

मृतक की हुई पहचान, कातिल बना पहेली

Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
मृतक की हुई पहचान, कातिल बना पहेली
मृतक की हुई पहचान, कातिल बना पहेली
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल फेज सात में युवक की बेरहमी से की गई हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के खाली प्लाट में बेरहमी से मारकर फेंके गए युवक की पहचान हो गई है। मृतक अंबेडकर कॉलोनी निवासी तपण आचार्य निकला। हालांकि अब तक कातिल का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने मृतक का फेज-6 के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक तपणआचार्य अंबेडकर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहा था। तपण की अब तक शादी नहीं हुई थी। वह अकेला ही रहता था। वह मूलरूप से बंगाल का था। वह रेहड़ी चलाकर अपना गुजारा करता था। पुलिस उसके पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।
जिक्त्रस्योग है कि शनिवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात स्थित खाली प्लॉट में एक युवक का शव मिला था। उसकी बेरहमी की किसी ने हत्या कर दी थी। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार के कई निशान थे। उसकी उम्र करीब 25 साल थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस संबंध में अन्य जिलों को भी अलर्ट भेजा था।
विज्ञापन


किसी भेदी का काम
पुलिस के अनुसार तपण आचार्य की हत्या दूसरी जगह की गई थी। पुलिस अधिकारियों की माने तो यह काम किसी भेदी का है। पुलिस हत्या के स्टाइल को देखकर यह मानकर चल रही है कि वारदात को पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed