{"_id":"5a45203a4f1c1b001c8bb61d","slug":"15144798352-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला चिटफंड कंपनी क्राउन के बहुकरोडी घोटाले का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला चिटफंड कंपनी क्राउन के बहुकरोडी घोटाले का
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला।
थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर चिटफंड कंपनी क्राउन के एमडी जगजीत सिंह को नकली कागजात पर जमानत पर रिहा करवाने वाले आरोपी प्रगट सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे स्थानीय अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन का रिमांड लिया गया था। पांच दिन बाद एक अन्य आरोपी कर्मजीत सिंह और आरोपी प्रगट सिंह को स्थानीय अदालत में पेश कर दो दिन का और पुलिस रिमांड ले लिया गया है।
एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी के प्रभारी बलवंत सिंह बडिंग की अगुवाई में सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कचहरी चौक में नाकाबंदी की। इस दौरान चिटफंड कंपनी के एमडी जगजीत सिंह को नकली दस्तावेजों पर जमानत दिलवाने वाले भगोडे़ प्रगट सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने सहयोगी कर्मजीत सिंह के बारे में बताया। सहायक थानेदार चरणजीत सिंह ने बताया कि पांच दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपी प्रगट सिंह ने करोड़ों का घोटाला करने वाली क्राउन कंपनी के एमडी जगजीत सिंह की जमानत करवाने के लिए नकली आधार कार्ड से लेकर अन्य नकली कागजात तैयार करने वाले मुख्य आरोपी कर्मजीत सिंह निवासी खुड्डीकलां पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जमानत के मामले में गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी कर्मजीत सिंह की तलाश शुरू कर दी गई। वह आरोपी को 29 दिसंबर को स्थानीय अदालत में पूछताछ के बाद फिर से पेश करेंगे।