{"_id":"596e6c0c4f1c1b382f8b467c","slug":"111500408844-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की पॉर्किंग में जहर निगल खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट की पॉर्किंग में जहर निगल खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की पार्किंग में खुद को आग लगाने वाले कारोबारी ने दम तोड़ा
चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग में जहरीला पदार्थ खाने के बाद खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगाने वाले कारोबारी की सोमवार रात को मौत हो गई। पंजाब के धूरी निवासी पीड़ित सुरेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान फोर्टिस अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपेगी। सुरेंद्र कुमार ने 11 जुलाई को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सुरक्षाकर्मियों को चकमा देने के बाद जजों की पार्किंग में पहुंचकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था और फिर खुद पर डीजल छिड़कने के बाद आग लगा ली थी। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया था। बाद में हालात खराब होने पर परिजनों ने उसे फोर्टिस अस्पताल में रेफर करवा लिया था। सुरेंद्र कुमार ने करोड़ों रुपये की ठगी से परेशान होकर यह कदम उठाया था।