{"_id":"61b64de545591a7a382b93dc","slug":"crime-withdraw-rs-9-24-lakh-from-five-accounts-by-downloading-app-in-mobile-pkl-office-news-pkl435854955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर पांच खातों से 9.24 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : मोबाइल में एप डाउनलोड करवाकर पांच खातों से 9.24 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
पंचकूला। महिला का एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर साइबर ठगों ने 9.24 लाख रुपये की ठगी की है। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पूनम गुप्ता वासी सेक्टर-9 ने बताया कि उसके पति बिजनेस मैन हैं। वह उनके व्यवसाय में मदद करती है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को उनकी एलआईसी की किस्त ऑटो डेबिट हो गई। वह किस्त के पैसे पहले भर चुकी थी। ऑटो डेबिट हटाने के लिए कस्टमर केयर पर फोन मिलाया।
उन्होंने उनसे बातचीत की। महिला के अनुसार बातचीत के बाद उनके पास फोन आया। उन्होंने अपने बैंक अकाउंट्स की समस्या बताई। इस पर महिला को विश्वास में लेकर साइबर ठग ने एनी डेस्क नाम का एप फोन में डाउनलोड करवा दिया। पूनम गुप्ता को साइबर ठग ने दूसरे नंबर से बात करने के लिए कहा। उन्होंने साइबर ठग को घर का नंबर दे दिया। साइबर ठग एलआईसी के कटे पैसे वापस करने की बात कहने लगा। महिला ने फोन पर एनी डेस्क एप डाउनलोड किया। एप डाउनलोड करने के बाद पूनम गुप्ता के पांच खातों से 9.24 लाख रुपये निकल गए।
पैसे निकलने के बाद जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने अकाउंट बंद कराए। इसके बाद थाने जाकर शिकायत की। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सभी अकाउंट्स के डिटेल लेकर साइबर सेल जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में नंबर से किए गए फोन भी ट्रेस किया जा रहा है।