{"_id":"61d0b0b534845c3017384006","slug":"corona-40-new-people-were-found-infected-in-panchkula-26-people-of-the-district-got-sick-while-14-people-are-from-outside-districts-and-states-pkl-office-news-pkl437962539","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पंचकूला में 40 नए लोग संक्रमित मिले, जिले के 26 लोग बीमार मिले जबकि 14 लोग बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : पंचकूला में 40 नए लोग संक्रमित मिले, जिले के 26 लोग बीमार मिले जबकि 14 लोग बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण फिर लोगों को सताने लगा है। शनिवार को 40 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 12 पुरुष और 14 महिलाएं पंचकूला के हैं, जबकि 14 मामले बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। इस प्रकार 48 घंटे में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 86 से बढ़कर 107 पहुंच गया है। इसमें 91 संक्रमित होम आइसोलेटेड हैं जबकि 16 अस्पताल में दाखिल हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वहीं अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31026 पहुंच गई है। इस प्रकार कोरोना से मरने वालों की संख्या 831 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 31 दिसंबर 2021 को 1588 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए थे।
इसमें अमरावती इनक्लेव की 27 वर्षीय महिला, एमडीसी सेक्टर-5 की 33 वर्षीय महिला, सेक्टर-1 की 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 की 61 वर्षीय महिला, सेक्टर-11 का 28 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय महिला, सेक्टर-12ए का 53 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-16 की 11 वर्षीय और 17 वर्षीय बच्ची, सेक्टर-20 का 65 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-20 की 48 और 24 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 का 47 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़का, सेक्टर-23 का 51 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-26 की 30 वर्षीय महिला, सेक्टर-27 का 65 वर्षीय व्यक्ति और 61 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 का 64 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-6 की 45 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय लड़का, सेक्टर-7 के 59 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-8 के 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
एक सप्ताह में संक्रमितों का आंकड़ा
25 दिसंबर को 9 मरीज
26 दिसंबर को 6 मरीज
27 दिसंबर को 1 मरीज
28 दिसंबर को 6 मरीज
29 दिसंबर को 9 मरीज
30 दिसंबर को 20 मरीज
31 दिसंबर को 31 मरीज
1 जनवरी 40 मरीज
30 सरकारी और एक निजी अस्पताल में लगाया गया टीका
शनिवार को 30 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों सहित एक निजी अस्पताल में 4049 लोगों को टीका लगवाया गया। इसमें 1410 पहले और 2639 दूसरे डोज वाले लोग शामिल हैं। वहीं अब तक 18 प्लस आयु वर्ग के 444675 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसमें पहले डोज वाले 489416 और दूसरे डोज वाले 407179 युवा शामिल हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉक में वर्तमान में कोविशिल्ड के 105382 और को-वैक्सीन के 29524 डोज उपलब्ध हैं। इसके अलावा 3 जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को केवल कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। कमांड अस्पताल पर टीकाकरण की यह सुविधा सिर्फ सैनिक व उनके परिजनों के लिए ही उपलब्ध रहेगी। स्कूली बच्चे अपना आई कार्ड दिखाकर भी कोविड-19 का टीकाकरण करवा सकेंगे।