फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will field Taya Chandramohan in campaign against Bhavya

आदमपुर उपचुनाव: भव्य के खिलाफ ताया चंद्रमोहन से प्रचार कराएगी कांग्रेस, 39 स्टार प्रचारक उतारे

Fri, 14 Oct 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 14 Oct 2022 02:18 AM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई के भाजपा ज्वाइन करने के बावजूद चंद्रमोहन कांग्रेस में बने हुए हैं और उन्होंने पार्टी छोड़ने से इन्कार किया है। चंद्रमोहन डिप्टी सीएम रह चुके हैं।

विज्ञापन
Congress will field Taya Chandramohan in campaign against Bhavya
भव्य बिश्नोई और चंद्रमोहन बिश्नोई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदमपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के खिलाफ उनके ताया चंद्रमोहन बिश्नोई को भी कांग्रेस प्रचार में उतारेगी। उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया है। पूर्व हुड्डा सरकार में चंद्रमोहन डिप्टी सीएम रह चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई के भाजपा ज्वाइन करने के बावजूद चंद्रमोहन कांग्रेस में बने हुए हैं और उन्होंने पार्टी छोड़ने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


वह चुनाव प्रचार में उतरते हैं या नहीं, आने वाले दिनों में इस पर निगाहें टिकी रहेंगी। 16 विधायकों के अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा भी चुनाव मैदान में गरजते नजर आएंगे। मुख्य स्टार प्रचारक नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही होंगे। कोई भी केंद्रीय नेता उपचुनाव में चुनाव प्रचार करने नहीं आएगा। आलाकमान ने हरियाणा के नेताओं पर ही पूरा भरोसा जताया है।
विज्ञापन


16 विधायकों के अलावा सैलजा, सुरजेवाला, दीपेंद्र भी गरजेंगे
स्टार प्रचारकों में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा, कैप्टन अजय यादव, चारों कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज और सुरेश गुप्ता भी शामिल किए गए हैं। सूची में धर्मपाल मलिक, चंद्रमोहन बिश्नोई, आफताब अहमद, गीता भुक्कल, किरण चौधरी, अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, जगबीर मलिक, राव दान सिंह, धर्म सिंह छोक्कर, शकुंतला खटक, जयवीर बाल्मिकी, बिशन लाल सैणी, सुरेंद्र पंवार, नीरज शर्मा, कुल्दीप वत्स, वरुण मुलाणा, शीशपाल केहरवाला, बीबी बत्रा, आनंद सिंह दांगी, प्रो. संपत्त सिंह, डॉ. केवी सिंह, डॉ. सुशील इंदौरा, बजरंग गर्ग, चक्रवर्ती शर्मा, लाखन सिंगला, सुधा भारद्वाज, दिव्यांशु बुद्घिराजा और पूनम चौहान को भी जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed