फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Congress has done fraud in voter list: AAP

कांग्रेस ने किया वोटरलिस्ट में फर्जीवाड़ा: आप

Wed, 02 Feb 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congress has done fraud in voter list: AAP
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस पर फर्जी वोटर तैयार करने के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार के मंत्री भारत भूषण आशू ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में 24000 से ज्यादा फर्जी वोटर तैयार किए हैं।
विज्ञापन

हार के डर से घबराए कांग्रेसी नेता सरकारी तंत्र का मनचाहा दुरुपयोग कर फर्जी वोटरों के माध्यम से चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता मलविंदर कंग और लुधियाना वेस्ट से आप प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गोगी भी मौजूद थे। आप नेता ने चुनाव आयोग से जल्द से जल्द लुधियाना वेस्ट और अन्य विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और फर्जी वोटरों के मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव होना बेहद जरूरी है। आप नेता ने कहा कि लुधियाना वेस्ट से हमारे उम्मीदवार गुरुप्रीत गोगी ने चुनाव आयोग से फर्जी वोटरों की सूची को लेकर शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए अपने रिकॉर्ड से सभी फर्जी नामों को हटा दिया था, लेकिन फिर भी क्षेत्र में 24 हजार से अधिक फर्जी वोटरों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने इस पूरी घटना के लिए कांग्रेस के मंत्री और लुधियाना वेस्ट से विधायक भारत भूषण आशू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मंत्री आशू ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर और सरकारी मशीनरी पर दबाव बनाकर वोटरों की सूची में गड़बड़ी को अंजाम दिया है। आप नेता ने कहा कि मंत्री आशू को अपनी हार का डर सताने लगा है इसलिए चुनाव जीतने के लिए वह इस प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं।

जरनैल सिंह ने कहा कि कांग्रेसी नेता अपनी तमाम नापाक कोशिशों के बाद भी पंजाब की जनता को गुमराह नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से ऐसी पार्टियों और उनके नेताओं से सचेत रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed