{"_id":"6aea4f455d21ae8f0609d778","slug":"mobile-hacked-under-the-guise-of-a-fake-software-update-rs-69000-siphoned-off-from-a-railway-employees-account-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143336-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: फर्जी सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक, रेलवे कर्मचारी के खाते से उड़ाए 69 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: फर्जी सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक, रेलवे कर्मचारी के खाते से उड़ाए 69 हजार रुपये
विज्ञापन
कालका। साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शातिरों ने फर्जी सॉफ्टवेयर अपडेट का झांसा देकर कालका रेलवे वर्कशॉप में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष कमल कुमार का मोबाइल फोन हैक कर लिया और उनके बैंक खाते से करीब 69 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही कोई अनजान ऐप डाउनलोड की थी।
कमल कुमार ने बताया कि 26 तारीख को शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने अपना मोबाइल फोन उठाया तो स्क्रीन पर रियलमी सिस्टम अपडेट का पॉपअप दिखाई दिया। चूंकि उनका फोन भी रियलमी कंपनी का था, इसलिए उन्हें लगा कि यह सामान्य सॉफ्टवेयर अपडेट है। हालांकि, कई घंटे बीतने के बाद भी स्क्रीन से मैसेज नहीं हटा और धीरे-धीरे मोबाइल पूरी तरह हैंग हो गया। फोन के बटन और अन्य फंक्शन काम करना बंद कर चुके थे। यहां तक कि मोबाइल स्विच ऑफ करना भी संभव नहीं था।
अगले दिन रेलवे वर्कशॉप में साथी कर्मचारियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद फोन बंद किया गया। इसके बाद कमल कुमार ने मोबाइल को फैक्ट्री रीसेट कर दिया। कुछ समय बाद जब उन्होंने यूपीआई के जरिए मोबाइल रिचार्ज करने का प्रयास किया तो खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का मैसेज आया। बैंक स्टेटमेंट देखने पर उनके होश उड़ गए। खाते में जमा करीब 69 हजार रुपये में से केवल 86 रुपये ही शेष बचे थे।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि गूगल पे के माध्यम से कई ट्रांजेक्शन कर रकम निकाली गई थी। खाते में पैसे खत्म होने के बाद भी ठगों ने कई बार लेनदेन का प्रयास किया, लेकिन बैलेंस नहीं होने के कारण ट्रांजेक्शन सफल नहीं हो सके।
पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दी। साथ ही पुलिस को सभी ट्रांजेक्शन के यूटीआर नंबर और समय की जानकारी उपलब्ध करवाई। मामले में अब साइबर ठगी के तरीके और रकम की निकासी की जांच की मांग की जा रही है।