फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CM Mann directs CP and SSP to adopt strict action policy against those who disturb peace

Panchkula News: शांति भंग करने वालों के साथ सख्त कार्रवाई की नीति अपनाएं, सीएम मान ने सीपी और एसएसपी को दिए निर्देश

Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:19 AM IST
विज्ञापन
CM Mann directs CP and SSP to adopt strict action policy against those who disturb peace
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पुलिस आयुक्तों (सीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को निर्देश दिया कि अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल भी नरमी न बरती जाए और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। त्योहारों के दौरान अक्सर शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और भीड़भाड़ के कारण भगदड़ व झपटमारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यातायात को सुचारू रखने, भीड़ प्रबंधन, आग लगने की घटनाओं से निपटने के पुख्ता प्रबंध, मेडिकल आपातकाल और आपदा प्रबंधन की तैयारी पर विशेष जोर दिया। कुछ क्षेत्रों में सामाजिक तनाव की रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस आयुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि राज्य भर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सोशल मीडिया की बारीकी से निगरानी करने और इस तरह की सामग्री को तुरंत साइबर क्राइम यूनिट्स को कार्रवाई के लिए भेजने का आदेश दिया ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें। मान ने पुलिस अधिकारियों से अपील की कि छोटे-मोटे मामलों का निपटारा थाने के स्तर पर ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed