फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cheated of Rs 70 lakh on the pretext of selling roadside land

Panchkula News: सड़क के किनारे वाली जमीन बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगे

Wed, 04 Oct 2023 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 70 lakh on the pretext of selling roadside land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सड़क के किनारे वाली जमीन बेचने का झांसा देकर 70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर 12ए निवासी प्रेमचंद सिंगला ने शिकायत में बताया कि उनका रियल इस्टेट का काम है। उनके जानकार संदीप कामी के साथ हरजीत सिंह उनसे जमीन के सिलसिले में अगस्त 2022 में मिलने आए थे। हरजीत सिंह और उनके साथ आए करनैल सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा कि पंजोखरा गांव के लाल सिंह अपनी 12.6 एकड़ जमीन बेच रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने लाल सिंह की जमीन खरीदने की इच्छा जताई। इसके बाद शिकायतकर्ता हरजीत सिंह और करनैल सिंह के साथ लाल सिंह के पास गए और जमीन के सिलसिले में बात की। 100 कनाल 19 मरला जमीन खरीदने पर सहमति बनी। 56 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन की कीमत निर्धारित हुई। शिकायतकर्ता ने लाल सिंह को जमीन दिखाने को कहा और मौके पर एक पटवारी को भी लाने को कहा ताकि जमीन की निशानदेही के बारे में सही तरीके से बता पाए। अगले दिन हरजीत सिंह, करनैल सिंह और गुरदीप सिंह एक पटवारी के साथ बेची जाने वाली जमीन पर पहुंचे। आरोपियों ने जमीन सड़क के किनारे बताई थी। शिकायतकर्ता भी वहीं जमीन देखने गया। जमीन देखने के बाद शिकायतकर्ता को जमीन पसंद आई और उन्होंने एडवांस के तौर पर 8 अगस्त 2022 को 38 लाख रुपये कैश और 32 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से लाल सिंह के बैंक खाते में जमा करवा दिए।
विज्ञापन

8 अगस्त को शिकायतकर्ता और लाल सिंह के बीच सेल एग्रीमेंट बना। 17 अगस्त को शिकायतकर्ता अपने बेटे सौरव सिंगला और करनैल सिंह के साथ जमीन पर पहुंचा ताकि लाल सिंह को और पैसे दे सके। पास की जमीन में एक किसान खेती कर रहा था। शिकायतकर्ता और उसके बेटे ने उनसे लाल सिंह की जमीन के बारे में पूछा तो किसान ने बताया कि लाल सिंह की जमीन सड़क किनारे नहीं बल्कि सड़क से काफी दूर है। इस पर तुरंत शिकायतकर्ता ने करनैल सिंह को लाल सिंह से बात करने को कहा, लेकिन लाल सिंह के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अपने बेटे के साथ लाल सिंह के घर पहुंचे और 70 लाख रुपये वापस देने को कहा, लेकिन लाल सिंह ने पैसा वापस करने से मना कर दिया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। जांच अधिकारी मलकित सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रेमचंद की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed