फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh weather forecast, winter season

वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो रहा सक्रिय, तो चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, 12 और 13 को बारिश के आसार

Mon, 09 Dec 2019 01:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
chandigarh weather forecast, winter season
प्रतीकात्मक फोटो
मौसम में एक बार फिर जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दस दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, जो काफी तीव्र है। इससे इस सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आएगी।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के पहले दिन जम्मू-कश्मीर व लद्दाख वाले क्षेत्र में इसका असर देखा जाएगा। उसके बाद इसका प्रभाव हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में देखने को मिल सकता है। पहाड़ों इलाकों में बर्फबारी व बारिश होगी तो मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश आ सकती है। चंडीगढ़ में 12 व 13 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पहाड़ी इलाके गुलमर्ग, पहलगाम, कुलगाम, श्रीनगर, शिमला, कुल्लू, मनाली, केदारनाथ, बद्रीनाथ और नैनीताल सहित कई जगहों पर अच्छी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। शिमला में सीजन की यह दूसरी बर्फबारी होगी। 14 दिसंबर के आसपास मौसम फिर से बदलेगा और बारिश व हिमपात में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी और बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में फिर से कमी देखने को मिल सकती है। ऐसा अंदेशा जताया गया है कि रात का तापमान पांच से डिग्री तक पहुंच सकता है। इस सीजन में अब तक चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा चुका है। 15 व 16 दिसंबर को रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया जा सकता है।

रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। दस दिसंबर तक धूप में कमी देखने को मिल सकती है। 11 को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। उसके बार 12 व 13 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई गई है।


चंडीगढ़ में पिछले महीने हुई बारिश के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर भी नार्मल रिकार्ड किया जा रहा है। यदि दोबारा से बारिश होती है तो प्रदूषण पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed