फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh , CTU buses, road tax, Panchkula route, waiting for Punjab,Haryana

पंचकूला रूट पर सीटीयू बसों को हरियाणा ने दी रोड टैक्स से छूट, पंजाब के जवाब का इंतजार

Tue, 24 Aug 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh , CTU buses, road tax, Panchkula route, waiting for Punjab,Haryana
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक की सलाहकार परिषद की परिवहन पर स्थायी समिति ने सोमवार को बैठक की। इसकी अध्यक्षता प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने की। बैठक में जानकारी दी गई कि ट्राइसिटी रूट पंचकूला के लिए चल रही सीटीयू बसों को हरियाणा ने स्टेट रोड टैक्स से छूट दे दी है, जबकि इसे लेकर पंजाब सरकार के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। बैठक में ट्राइसिटी में फीस व टैक्स के अन्य मामलों को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासन की तरफ से शहर में ट्रैफिक को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि पंचकूला के साथ कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जंक्शन-39 से सीटीयू वर्कशॉप व सीटीयू वर्कशॉप से रेलवे रोड तक सड़क को चौड़ा करने पर काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। वहीं, रेलवे लाइन और हाई लेवल ब्रिज के लिए भी सर्वे पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा शहर की सड़कों को पशु चलित गाड़ियों से फ्री करने, ऑटो रिक्शा को नियंत्रित करने और ड्राइवरों की जानकारी एकत्रित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने मोहाली से ऑटो को नियंत्रित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि पंचकूला के लिए इस पर काम शुरू कर दिया गया है, जबकि केंद्र के निर्देश पर ई-व्हीकल्स को प्रोत्साहित करने के लिए एसटीए सिर्फ ई-रिक्शा और ई-ऑटो को ही पंजीकृत कर रहा है। पार्किंग की समस्या को लेकर पार्किंग पॉलिसी के अधिसूचना के संबंध में भी जानकारी दी गई। लोगों तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की पहुंच और बढ़ाने के लिए विभाग की तरफ से इंटेलिजेंट पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed