{"_id":"612fe6358ebc3e7a224b6aa2","slug":"chandigarh-crime-old-lady-saying-sat-sri-akal-and-took-away-the-bracelet-panchkula-news-pkl4253766194","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सत श्री अकाल’ कह वृद्धा को गले लगाया और ले उड़ीं कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सत श्री अकाल’ कह वृद्धा को गले लगाया और ले उड़ीं कंगन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुबह सैर कर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को ‘सत श्री अकाल’ कहकर कार सवार तीन महिलाओं ने गले लगा लिया और उनके दोनों हाथों से सोने के कंगन उतारकर रफूचक्कर हो गईं। वारदात बुधवार सुबह बहलाना में हुई। शिकायत के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शहर में बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनसे लूटपाट करने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहलाना निवासी प्रेम कौर (75) रोजाना की तरह ओल्ड एयरपोर्ट के पास सैर करने गई थीं। थोड़ी देर बाद जब वह घर लौट रही थीं तो अचानक एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुक गई। कार से एक महिला नीचे उतरी और प्रेम कौर को बहन बोलकर ‘सत श्री अकाल’ कहा। इतने में दो और महिलाओं ने कार की खिड़की खोलकर ‘सत श्री अकाल’ कहा और नीचे उतर गईं। तीनों ने प्रेम कौर को गले लगा लिया और बातों में उन्हें उलझाए रखा। महिलाएं बार-बार यह कह रही थीं कि वह उन्हें पहले से जानती हैं। इसके बाद वह तीनों कार में सवार होकर वहां से चली गईं। कार को एक व्यक्ति चला रहा था। इसके बाद प्रेम कौर जब घर पहुंचीं तो दोनों हाथ के कंगन गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुुंची और उनका बयान दर्ज किया।
बॉक्स
लगा कि वह उनकी किराएदार हैं
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम कौर ने बताया कि तीनों महिलाएं बुजुर्ग थीं। उन्होंने अपनी बातों में उनको इतना उलझाए रखा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। उनको लगा कि वह महिलाएं उनकी पहले की किराएदार होंगी। शिकायत पर पुलिस वारदात स्थल के आसपास चौक व लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू किया, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके। बता दें कि इससे पहले भी गिरोह इस तरह बुजुर्गोें को निशाना बनाता रहा है, लेकिन पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
पहले भी हुई वारदात
31 मार्च 2021 सेक्टर-37 में बुजुर्ग महिला को कार में लिफ्ट देकर कंगन उड़ाया
16 फरवरी 2020 सेक्टर-44 में दो महिलाओं ने कार में बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर कंगन उड़ाया
28 मई 2016 को पीजीआई के पास बस में चढ़ने के दौरान बुजुर्ग के कंगन काटे
24 फरवरी 2020 को पीजीआई बस स्टॉप पर तीन महिलाओं ने बुजुर्ग महिला का कंगन काटा
23 नवंबर 2018 को सेक्टर-34 में तीन लोगों ने बुजुर्ग को जबरन कार में लिफ्ट देकर दो कंगन काटे