फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The road to the railway station turned into a pond after just light rain.

Panchkula News: हल्की बारिश में ही तालाब बना रेलवे स्टेशन मार्ग

Fri, 18 Sep 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The road to the railway station turned into a pond after just light rain.
नई सड़क के बाद भी नहीं हुई निकासी की व्यवस्था, जलभराव से सड़क को नुकसान का खतरा
विज्ञापन

घंटों जमा रहता है पानी, राहगीरों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रेलवे स्टेशन मार्ग पर हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। नई सड़क बनने के बावजूद पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर घंटों पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं लगातार जलभराव से सड़क के समय से पहले क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी पैदा हो गया है।
रेलवे प्रशासन ने पिछले वर्ष रेलवे स्टेशन मार्ग पर नई सड़क का निर्माण कराया था। इससे लोगों को बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी थी, लेकिन सड़क के साथ पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसका नतीजा यह है कि मामूली बारिश के बाद ही मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता है और लंबे समय तक जमा रहता है।
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव के कारण पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को मजबूरन संकरे फुटपाथ का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी से भरी सड़क से गुजरते हैं। वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों और स्कूली बच्चों पर पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय निवासियों और यात्रियों में रोष है। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

लोगों ने रेलवे प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो पूरे बरसात के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं लगातार पानी जमा रहने से नई बनी सड़क के भी समय से पहले खराब होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed