फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Head-on collision between car and motorcycle on Pinjore-Nalagarh Road; motorcyclist injured.

Panchkula News: पिंजौर-नालागढ़ रोड पर कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवार घायल

Fri, 18 Sep 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Head-on collision between car and motorcycle on Pinjore-Nalagarh Road; motorcyclist injured.
मॉडल टाउन कॉलोनी के पास हुआ हादसा, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त; पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

घायल बाइक चालक सूरज को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर मॉडल टाउन कॉलोनी के समीप गुरुवार को कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक सूरज घायल हो गया, जिसे पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार चालक करणवीर सिंह ने बताया कि वह कार से पिंजौर की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय सामने से आ रही बाइक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। करणवीर सिंह के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में आ रही थी।
विज्ञापन

वहीं, बाइक चालक की पहचान रामनगर खोली निवासी सूरज के रूप में हुई है। बाइक पर टेंपरेरी नंबर लगा हुआ था। हादसे में सूरज को चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों की स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed