फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh crime, Kolkata, Punjab-haryana highcourt Justice's account Fraud

हाईकोर्ट जज के खाते से साढ़े 25 हजार निकालने वाले की कलकत्ता से आई लोकेशन

Sat, 14 Aug 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh crime, Kolkata, Punjab-haryana highcourt Justice's account Fraud
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस बीएस वालिया के बैंक खाते से जालसाज ने साढ़े 25 हजार रुपये की चपत लगा थी। पुलिस की जांच में आरोपी की लोकेशन कोलकाता आई है। दूसरी तरफ, सेक्टर-11 थाना पुलिस ने इस केस को साइबर पुलिस को सौंप दिया है। साइबर पुलिस जल्द ही कोलकाता रवाना होगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-24 निवासी जस्टिस बीएस वालिया ने शिकायत दी थी कि उनका हाईकोर्ट ब्रांच के एसबीआई बैंक में खाता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए उन्होंने एसबीआई योनो एप डाउनलोड कर रखा है। 4 अगस्त की सुबह योनो एप से पैसा भेजना चाहा, लेकिन एप अचानक बंद हो गया। दोबारा एप लॉगिन किया तो स्क्रीन पर अमान्य अनुरोध का मैसेज दिखा। इसके थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर संदेश के माध्यम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसमें बैंक खाते को चालू रखने की बात लिखकर केवाईसी अपडेट करने के बारे में लिखा था। लिंक पर क्लिक किया तो एक फार्म खुल गया। इसमें केवाईसी अपडेट करने के लिए बैंक से जुड़ी जानकारियां भरने को कहा गया था। जैसे ही जानकारी भरी तो वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) प्राप्त हुआ। इसके बाद बैंक की तरफ से संदेश आया कि खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 5500 और 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद उन्होंने बैंक में शिकायत देकर खाता ब्लॉक करवाया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed