फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bus service started for 10,448 students in government schools: Bains

सरकारी स्कूलों में 10,448 विद्यार्थियों के लिए शुरू की बस सेवा: बैंस

Fri, 27 Sep 2024 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Bus service started for 10,448 students in government schools: Bains
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा और स्कूल ड्रॉपआउट को कम करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में बस सेवा शुरू की है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। राज्य के लगभग 200 स्कूलों में बस सेवा शुरू की गई है, जिनमें से 118 स्कूल स्कूल ऑफ एमिनेंस हैं। इन स्कूलों के 10,448 विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमें 7,698 लड़कियां और 2,740 लड़के शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य की 4,304 छात्राएं 10 से 20 किलोमीटर की दूरी तय कर इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं, जबकि 1,002 छात्राएं 20 किलोमीटर से अधिक की दूरी से भी स्कूल आ रही हैं। राज्य में सबसे ज्यादा लाभ फिरोजपुर जिले के जीरा स्थित एसजीआरएम गर्ल्स स्कूल की 712 छात्राओं को मिला है। इसके बाद बठिंडा के माॅल रोड स्थित सरकारी स्कूल की 645 लड़कियां, नेहरू गार्डन गर्ल्स स्कूल जालंधर की 466 लड़कियां, कोटकपूरा की 399, सरकारी कन्या स्कूल आनंदपुर साहिब की 300 छात्राएं और फतेहगढ़ साहिब के कन्या स्कूल गोबिंदगढ़ की 200 छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed