{"_id":"68348b02f9d80c99850bd1e0","slug":"bullets-were-fired-in-savaddi-khurd-farmer-was-injured-by-shrapnel-panchkula-news-c-74-1-lud1001-110423-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सवद्दी खुर्द में चलीं गोलियां, छर्रे लगने से किसान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सवद्दी खुर्द में चलीं गोलियां, छर्रे लगने से किसान जख्मी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। थाना सदर के गांव सवद्दी खुर्द में रविवार देर रात गोलियां चलीं। गोलियों के छर्रे लगने से गांव निवासी किसान कुलवंत सिंह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार को विधायक सरबजीत कौर मानूके ने अस्पताल में भर्ती कुलवंत का हाल जाना। वहीं, पुलिस ने भी घायल के बयान दर्ज किए।
कुलवंत सिंह ने बताया कि वह रात को खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था कि अचानक उनके घर के बाहर से दो गोलियां चलीं। गोलियां गेट पर लगे लोहे की एंगल से टकराकर छर्रों में तब्दील हो गईं और उसकी बाजू पर लगीं। कुलवंत के मुताबिक गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रविवार की शाम को गांव की एक की दुकान पर गाली-गलौज करते हुए देख लेने की बात कही थी। उसने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही हेल्प लाइन 112 पर भी शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंचे थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि एक गोली दीवार पर लगी मिली है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल करके जांच शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। एसएचओ सुरजीत सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।