फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Thieves broke into water works panchkula attacked employee with axe

पंचकूला में वारदात: वाटर वर्क्स में घुसे चोर, कर्मचारी पर कुल्हाड़ी से हमला; 200 मीटर कॉपर वायर चोरी कर भागे

Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
सार

एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार, चोर करीब 180 से 200 मीटर कॉपर वायर काटकर ले गए। इसकी कीमत करीब छह से सात हजार रुपये प्रति मीटर बताई जा रही है। ऐसे में चोरी गई तार की कीमत लाखों रुपये में है।

विज्ञापन
Thieves broke into water works panchkula attacked employee with axe
पंचकूला में खूनी वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-25 के वाटर वर्क्स में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गोविंद बेनिवाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रात करीब ढाई बजे घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर उसके सिर, होंठ और गले पर वार किए। इसके बाद चारपाई से बांधकर बोरी से ढक दिया और करीब 180 से 200 मीटर 150 स्क्वायर एमएम कॉपर बिजली तार काटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन

तार चोरी होने से मोटर संचालन प्रभावित हुआ और सेक्टर-26, सेक्टर-27 समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह पानी की सप्लाई बाधित रही।

सुबह शिफ्ट बदलने पहुंचे कर्मचारियों ने गोविंद को बेसुध हालत में देखा तो हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने उसे मुक्त कराया और सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लाखों की कॉपर वायर ले गए बदमाश
एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार, चोर करीब 180 से 200 मीटर कॉपर वायर काटकर ले गए। इसकी कीमत करीब छह से सात हजार रुपये प्रति मीटर बताई जा रही है। ऐसे में चोरी गई तार की कीमत लाखों रुपये में है। एचएसवीपी इंजीनियरिंग विंग ने मामले की शिकायत सेक्टर-25 पुलिस चौकी में दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। तार चोरी होने से मोटर संचालन प्रभावित होने के कारण सेक्टर-26, सेक्टर-27 और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पानी की सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है चोरी, सुरक्षा पर सवाल
वाटर वर्क्स में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार बदमाशों ने सरकारी संपत्ति चोरी करने के साथ कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर वारदात को और गंभीर बना दिया।


पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत 
सेक्टर-25 निवासी पुष्पा सिंहरोहा ने कहा कि वाटर वर्क्स में पहले भी चोरी हो चुकी है। पुलिस को क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत है। तार चोरी होने के कारण सुबह पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रही, जिससे लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। पूर्व पार्षद संदीप सोही ने कहा कि रात करीब दो बजे चोरी के दौरान चौकीदार के सिर पर वार कर उसे रस्सियों से बांध दिया गया। तार चोरी होने से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed