फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Beware of unknown links on mobile ... you will get stuck if clicked

मोबाइल पर अनजान लिंक से सावधान... क्लिक किया तो फंस जाएंगे

Wed, 10 Mar 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Beware of unknown links on mobile ... you will get stuck if clicked
पंचकूला। सोशल मीडिया पर नई जानकारी हासिल करने के लिए नए-नए लिंक पर क्लिक करने वाले सावधान हो जाएं। सोशल मीडिया पर ऐसे गैंग सक्रिय हैं, जो डाटा चुराकर आपका भयादोहन (ब्लैकमेल) करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप उनके भेजे लिंक पर क्लिक करें इसके लिए अश्लील वीडियो के अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री का चारा डाला जाता है। जैसे ही उनके भेजे लिंक पर क्लिक किया जाता है, तो आपके वेबकैम से ही आपका वीडियो शूट कर लिया जाता है।
विज्ञापन

फिर इसी वीडियो की एडिटिंग कर उसको एकदम पोर्न वीडियो का रूप दे दिया जाता है। यह वीडियो आपके व्हाट्सएप नंबर पर भेजकर ब्लैकमेल करने का खेल शुरू हो जाता है। मनचाही रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जाती है। इसी तरह आपका मोबाइल हैक कर सभी तरह की जानकारियां चुरा ली जाती हैं। इस तरह हैकर आपके बैंक अकाउंट तक भी पहुंच जाते हैं। ऐसे ही कुछ मामले पंचकूला में आए हैं। इन मामलों में कुछ ऐसे हैं जिसमें पैसे न देने की सूरत में वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेंजर के माध्यम से भेजने की धमकी तक दी जा चुकी है। ऐसे कई मामले हैं, पर शर्म की वजह से ज्यादातर लोग पुलिस तक नहीं ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सअप पर आईं अश्लील फोटो
पंचकूला में कुछ दिन पहले ऐसे ही एक मामले में एक पिता ने अपनी बेटी का एकाउंट हैक होने और उसके नाम से फर्जी आईडी बनाने, उसके व्हाट्सएप नंबर को उस आईडी से अटैच करने का मामला दर्ज करवाया। इसमें कहा गया है कि नाबालिग की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई गई। उसमें व्हाट्सएप नंबर डाल दिया गया। यह बात उनको तब मालूम पड़ी जब नाबालिग के व्हाट्सएप नंबर पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो लगातार आने लगे और उसको देशभर से फोन भी आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो भेज मांगे रुपये
ऐसे ही एक अन्य मामले में पंचकूला के ही रहने वाले एक शख्स को फेसबुक मैसेंजर पर एक लिंक भेजा गया और लगातार उस लिंक को ओपन करने के लिए कहा गया। जैसे ही उस व्यक्ति ने लिंक को ओपन किया तो उसका वीडियो बना लिया गया। उस वीडियो को एडिट उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दिया गया। इसके बाद लगातार व्हाट्सएप पर उससे रुपयों की मांग की गई और नहीं देने पर उनके वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। यह वीडियो आपत्तिजनक होने की वजह से वह व्यक्ति एकदम घबराया हुआ है।
कैसे बनाते हैं वीडियो
एक आईटी एक्सपर्ट गौरव शर्मा ने बताया कि वसूली करने वाले पोर्न वेबसाइट पर कुछ मालवेयर (ऐसा साफ्टवेयर जो किसी कंप्यूटर अथवा व्यक्ति अथवा सर्वर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से बनाया जाता है) डाल देते हैं। कोई इन साइट्स पर जाता है तो वसूली करने वाले उस व्यक्ति की सारी जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं। इसके बाद ब्राउजर रिमोट कंट्रोल कंप्यूटर की तरह काम करने लगता है।
इसके जरिए ये उस व्यक्ति की स्क्रीन तक पहुंच जाते हैं, और उसके मित्रों के नंबर, सोशल मीडिया और ईमेल पर उसके पहचान वालों की जानकारी ले लेते हैं। उन्होंने बताया कि सारी जानकारी जुटाने के बाद वसूली करने वाले व्यक्ति को ईमेल पर धमकी वाले संदेश भेजते हैं कि उनके पास उस व्यक्ति का पोर्न साइट देखते वीडियो है। अगर उन्हें भुगतान नहीं किया गया तो वे यह वीडियो वायरल कर देंगे।

साइबर क्राइम को लेकर हम समय-समय पर एडवाइजरी जारी करते रहते हैं। जरूरी यह है कि आम आदमी कैसे बचे। इसके लिए फालतू की साइट्स और भेजे लिंक नहीं खोलें। इसके अलावा अपनी ज्यादा जानकारी सोशल साइट्स पर शेयर न करें। - सौरभ सिंह, कमिश्नर ऑफ पुलिस, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed