{"_id":"6591ce43f7828f046502aabc","slug":"babas-court-decorated-sai-will-be-seen-today-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-7971-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सज गया बाबा का दरबार, आज होंगे साईं के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सज गया बाबा का दरबार, आज होंगे साईं के दीदार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नववर्ष के पहले दिन सेक्टर-5 में आयोजित होने वाले साईं उत्सव के लिए दरबार सज गया है। बाबा का दीदार करने एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला की ओर से पहली बार इतना बड़ा आयोजन पंचकूला में किया जा रहा है। इसके लिए सात दिन से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। साइन उत्सव मेले का रूप ले चुका है। रविवार को विशेष ढोल पार्टी सेक्टर-5 पहुंची। ढोल की थाप पर लोग जमकर नाचते नजर आए।
आयोजन समिति के प्रमुख अनिल थापर ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता एवं पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल विशेष अतिथि होंगे। 51 झांकियां विशेष तौर पर लगाई गई है। जिसमें श्रीगणेश, भगवान शंकर, विष्णु, रामकृष्ण, हनुमान, शेरो वाली माता की झांकियां उत्सव स्थल पर आकर्षण बनी हुई है। अनिल थापर ने बताया कि देश के 10 प्रमुख कैटरर्स इसमें अपनी सेवाएं दे रहे हैं। तीन बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है, ताकि पंडाल से बाहर खड़े लोग भी उत्सव का आनंद उठा सके।
अनिल थापर ने बताया कि साथ ही आयोजन में नशा मुक्ति शिविर, रक्तदान शिविर, अंगदान शिविर लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। वृंदावन और मथुरा से विशेष तौर पर डेकोरेशन के लिए लोग आ रहे हैं। शानदार आतिशबाजी की जाएगी। बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार भुवनेश नथानी और प्रवीण मोदगिल बाबा का गुणगान करेंगे।