{"_id":"69b321a170979b9a69041f76","slug":"baba-farid-university-invites-applications-for-recruitment-of-672-staff-nurses-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-968754-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 672 स्टाफ नर्सों की होगी भर्ती, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 672 स्टाफ नर्सों की होगी भर्ती, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने मांगे आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार 672 स्टाफ नर्सों के पदों पर भर्ती करेगा। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के अधीन अपने आवेदन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 13 मार्च से 2 अप्रैल तक खुला रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह भर्ती पहले स्वीकृत 406 स्टाफ नर्स पदों से अलग है जिनमें से 275 पदों के लिए नियुक्ति आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। नियुक्त इन नर्सों को पंजाब के विभिन्न सब-डिविजनल अस्पतालों और जिला अस्पतालों में तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पहले ही डॉक्टरों, विशेषज्ञों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा चुकी है। सरकार पूरे राज्य में स्वास्थ्य स्टाफ और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार कर रही है। हाल के वर्षों में 1500 से अधिक डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है जिनमें 600 से अधिक विशेषज्ञ और 948 सामान्य चिकित्सक शामिल हैं।