{"_id":"6793f07a02b21251100494bd","slug":"ayush-centers-will-be-established-in-every-district-and-800-doctors-will-be-recruited-soon-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-14485-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे आयुष केंद्र और जल्द होगी 800 डॉक्टरों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे आयुष केंद्र और जल्द होगी 800 डॉक्टरों की भर्ती
विज्ञापन
विस्तार भवन का उद्घाटन करतीं मंत्री आरती सिंह राव। संवाद
पंचकूला। स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हरियाणा योग आयोग को पर्याप्त स्टाफ मिले, ताकि लंबित परियोजनाएं जल्द ही अपना ठोस रूप ले सके। इसके लिए जल्द ही प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। एचपीएससी के माध्यम से करीब 800 डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। ये भर्ती जल्द ही पूरी होगी और प्रदेश में डॉक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव शुक्रवार को सेक्टर-3 हरियाणा योग आयोग के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहीं थीं।
इस मौके पर उन्होंने महर्षि पतंजलि की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने हरियाणा योग आयोग की बिल्डिंग के विस्तार का उद्घाटन कर आयुष विभाग की वेबसाइट और पत्रिका का भी विमोचन किया। इसके अलावा आयुष विभाग की प्रदर्शनी का जायजा भी लिया। उन्होंने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र बनाने के प्रस्ताव को प्राथमिकता से पूरा करेंगे। प्रत्येक जिले में एक-एक जिला आयुष केंद्र स्थापित किया जाएगा, ताकि योग और प्राकृतिक चिकित्सा के व्यावहारिक और उपचारात्मक दृष्टिकोण को सुदृढ़ किया जा सके।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जगदीप आर्य, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, हेल्थ विभाग के महानिदेशक डाॅ. मनीष बंसल, योग आयोग के रजिस्ट्रार डाॅ. राजकुमार, सिविल सर्जन पंचकूला डाॅ. मुक्ता कुमार, डाॅ. वंदना, सुषमा नैन, डाॅ. दलीप मिश्रा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।