फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Auto overturned near Chandimandir toll plaza, four month old girl died

Panchkula News: चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास पलटा ऑटो, चार माह की बच्ची की मौत

Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 29 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned near Chandimandir toll plaza, four month old girl died
इस ऑटो के पलटने से बच्ची की जान गई। संवाद
हादसे में बुजुर्ग की हालत गंभीर, कालका रेलवे स्टेशन से आ रहा था परिवार
विज्ञापन


चंडीगढ़ उतरने के बजाय गलती से परिवार चला गया था कालका

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। कालका रेलवे स्टेशन से आते वक्त चंडीमंदिर टोल प्लाजा से आगे फ्लाईओवर पर चढ़ते समय ऑटो पलटने से चार माह की बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची के नाना को गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची की पहचान आध्या के रूप में हुई है। वहीं उसके नाना शिव रत्न निवासी बसंत नगर दिल्ली को पंचकूला सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। बसंत नगर दिल्ली निवासी बच्ची की मां भूमिका की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने ऑटो चालक नागेंद्र के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। ऑटो पलटने के बाद चालक भाग गया था।


पुलिस को दी शिकायत में भूमिका ने बताया कि सुबह सात बजे दिल्ली से बेटी आध्या, पिता शिव रत्न और माता रिषीबाला के साथ वह पंचकूला आ रहे थे। उन्हें चंडीगढ़ उतरना था लेकिन गलती से वह कालका रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद वहां से ऑटो लेकर वह पंचकूला माजरी चौक की तरफ आ रहे थे। जैसे ही चंडीमंदिर टोल प्लाजा को क्रॉस किया तो फ्लाईओवर पर चढ़ते समय आगे एक खराब ऑटो खड़ा था। उनका ऑटो चालक तेज रफ्तार में था। आगे एक गड्ढा पड़ा और ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से पिता शिव रत्न बेटी आध्या के साथ नीचे गिर गए। चार महीने की बेटी हाथ से छूट गई और सड़क पर सिर टकराने से उसकी मौत हो गई। इस दाैरान ऑटो चालक मौके से भाग गया। चंडीमंदिर थाना के जांच अधिकारी दिलदार सिंह ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं। ऑटो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed