फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Assurance of diagnosis after hearing the problems of the sector

सेक्टर की समस्याएं सुनकर निदान का दिया आश्वासन

Mon, 25 Jan 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Assurance of diagnosis after hearing the problems of the sector
सेक्टर-8 के पार्क में पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन के समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। समस्याओं से निजात पाने के लिए पंचकूला वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को सेक्टर-8 के पार्क में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा मेयर कुलभूषण गोयल और वार्ड की पार्षद सोनिया सूद ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान नेताओं के सामने क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को बेबाकी से रखा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि वार्ड में पेड़ों की ट्रीमिंग नहीं हुई है। सफाई व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पार्षद सोनिया सूद ने दो दिन के अंदर पेड़ों की ट्रीमिंग और सफाई कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने कहा कि शहर को बनते हुए देखा है और समस्याओं से दो-चार होते रहे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने अपने स्तर पर कई मुद्दे प्रशासन के साथ मिलकर सुलझाए हैं, लेकिन समस्याएं कभी खत्म नहीं हो सकती है। जैसे-जैसे शहर बढ़ता है समस्याएं आती हैं। बदलता है तो बस उनका स्वरूप और हमारे मापदंड। मल्होत्रा ने कहा कि नागरिकों के सहयोग और भागीदारी के बिना किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं। हर समस्या के लिए प्रशासन की तरफ देखना भी उचित नहीं है। जो समस्याएं हमारे प्रयास और सहयोग से हल हो सकती हैं उनके लिए हमें आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में लगभग 15 लोगों ने अलग-अलग समस्याओं को मंच के सामने रखा। बड़ी संख्या में आए लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सात सूत्री कार्यक्रम देते हुए शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह एक ऐसा शहर बनेगा, जिसमें लोग रहने के लिए चंडीगढ़ से पहले प्राथमिकता देंगे।

मेयर कुलभूषण गोयल ने अपने संबोधन में एक-एक समस्या पर विस्तार से जवाब दिया और विश्वास दिलाया कि 31 मार्च तक बहुत कुछ बदलने वाला है। पार्षद सोनिया सूद ने कहा कि वे सेवा में रात-दिन एक कर देंगी। कार्यक्रम का संचालन एचसी गेरा जी ने किया। इस मौके पर एसआर बहल, एमएल नागपाल, विजय अग्रवाल, संजीव गल्होत्रा, गोपाल, राज सिंह दहिया, एचएल टंडन, केके अरोड़ा, राजिंदर गोयल, सचिन जोशी, बलदेव पाहवा, सुशील शर्मा मौजूद थे।

सेक्टर-8 के पार्क में लोगों को संबोधित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।

सेक्टर-8 के पार्क में लोगों को संबोधित करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed